पुलिस के साथ आंख मिचौली खेल रहा वारंटी पुलिस हिरासत में

काशीपुर। पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्रतारी वारंटों की तामील के अभियान के तहत लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे एक वारंटी को गिरफ्रतार किया है। गिरफ्रतार आरोपी की पहचान खरमासी स्थित बड़े गुरुद्वारे के निकट निवासी अमर सिंह पुत्र रेशम सिंह के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्रधिकारी काशीपुर के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्रतारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अमर सिंह को गिरफ्रतार किया गया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में दर्ज मुकदमा में आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र और कांस्टेबल सुरेंद्र शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment