देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार के मंत्री और विधायक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गए हैं। मंगलवार से शुरू होने वाले सत्र को लेकर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय में हेलिकॉप्टर से पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर पहुंचे। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, देहरादून…
Day: October 26, 2026
पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत, युवाओं में दिखा खास उत्साह
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रविवार को पिथौरागढ़ आगमन पर स्थानीय लोगों में उत्साह और स्वागत का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा पहुंचे। इस दौरान विशेष रूप से युवाओं में मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका अभिनंदन करने को लेकर उत्साह नजर आया। लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया और उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत के दौरान लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर…
शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में तैयार औषधीय गुणों युक्त खीर का वितरण
काशीपुर। नगर के श्रीराधेहरि धर्मार्थ आयुर्वैदिक औषधालय में विगत वर्षों की भांति इस बार भी शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में तैयार औषधीय गुणों युक्त खीर का वितरण पूजा अर्चना के साथ किया गया। श्वांस रोगियों की रामबाण औषधीय खीर खाने वालों की देर रात्रि से ही औषधालय में भीड़ जमा होने लग गई थी। विगत वर्षों की भांति इस बार भी खीर खाने वालों में क्षेत्र के आसपास तथा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।इस दौरान औषधालय के वैद्य डा राकेश कुमार उपाध्याय ने…
त्योहारों को लेकर कुम्हारों के घरों में चाक ने पकड़ी रफ्तार
काशीपुर। त्योहारों को लेकर कुम्हारों के घरों में चाक की रफ्रतार तेज हो गई है। पारंपरिक तरीके से मिट्टी के दीये और अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कुम्हारों को उम्मीद है कि इस बार त्योहार पर अच्छी बिक्री होगी, जिससे उनके कारोबार को गति मिलेगी और परिवारों की आमदनी बढ़ेगी।मिट्टी के दीये भारतीय परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। दिवाली पर घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में दीये जलाने की परंपरा आज भी कायम है। हालांकि, महंगाई और कच्चे माल की बढ़ती लागत ने कुम्हारों की मुश्किलें बढ़ा…
बार एसोसिएशन काशीपुर के पूर्व उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी का निधन
काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के पूर्व उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी के आकस्मिक निधन पर बार एसोसिएशन की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।शोक सभा में बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह,…
श्रीमती चंपा कपूर के मरणोपरांत भी आंखें बिखरेगी दुनिया में रोशनी
काशीपुर। ब्रह्मलीन श्रीमती चंपा कपूर के मरणोपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान की सहमति देकर मानवता की मिसाल पेश की। उनके पुत्र राजीव कपूर, संजीव कपूर, नीरज कपूर और पुत्रवधू वसुधा कपूर के इस निर्णय से दो लोगों को दृष्टि मिलने की उम्मीद है। वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के सेवा अभियान के तहत यह 65वां नेत्रदान है।नेत्रदान संपन्न कराने में समाजसेवी राजकुमार सेठी का विशेष योगदान रहा। संस्था के संस्थापक सदस्य सीए सचिन अग्रवाल ने बताया कि संस्था नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भ्रांतियां दूर करने के लिए लगातार…
हल्द्वानी में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और प्रत्येक…
