श्रीमती चंपा कपूर के मरणोपरांत भी आंखें बिखरेगी दुनिया में रोशनी

काशीपुर। ब्रह्मलीन श्रीमती चंपा कपूर के मरणोपरांत उनके परिजनों ने नेत्रदान की सहमति देकर मानवता की मिसाल पेश की। उनके पुत्र राजीव कपूर, संजीव कपूर, नीरज कपूर और पुत्रवधू वसुधा कपूर के इस निर्णय से दो लोगों को दृष्टि मिलने की उम्मीद है। वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के सेवा अभियान के तहत यह 65वां नेत्रदान है।
नेत्रदान संपन्न कराने में समाजसेवी राजकुमार सेठी का विशेष योगदान रहा। संस्था के संस्थापक सदस्य सीए सचिन अग्रवाल ने बताया कि संस्था नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भ्रांतियां दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संस्था के संरक्षक योगेश जिंदल, अध्यक्ष विकास जैन, सचिव प्रियांशु बंसल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, दीपक मित्तल, आशीष गुप्ता, अनुज सिंघल, अंकुर मित्तल, आशीष पैगिया और सीए सचिन अग्रवाल ने दिवंगत चंपा कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
संस्था ने लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूक होने और परिवार में इस विषय पर चर्चा करने की अपील की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment