मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार के मंत्री और विधायक दो दिवसीय सत्र के लिए राजधानी गैरसैंण पहुंचे

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार के मंत्री और विधायक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गए हैं। मंगलवार से शुरू होने वाले सत्र को लेकर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय में हेलिकॉप्टर से पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर पहुंचे। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, देहरादून से गैरसैंण की ओर बढ़ते सरकारी वाहनों के काफिले के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी हलचल दिखाई दी।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी भराड़ीसैंण पहुंचीं। उन्होंने विधानसभा परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का यह अंतिम विधानसभा सत्र है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी भराड़ीसैंण में सत्र सुचारु रूप से चलेगा। सभी सदस्य सदन में अपनी बात रखेंगे और सरकार की ओर से उनके सवालों के जवाब दिए जाएंगे। सत्र को देखते हुए विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब सभी की निगाहें मंगलवार से शुरू होने वाले सत्र पर टिकी हैं, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment