काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ में प्रकाश मनचंदा को जिला सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति के बाद प्रकाश मनचंदा ने प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला संयोजक मुकेश चावला सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। प्रकाश मनचंदा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराऽंड में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा। उन्हें बधाई देने वालों में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, िऽलेंद्र चौधरी, राम मेहरोत्र, आशीष गुप्ता, ईश्वर चंद गुप्ता, सुशील शर्मा, रवि पाल, अमित मनचंदा, मुकेश चावला, रिकी मनराल, राजू सेठी, अर्जुन सिंह, योगेश विश्नोई आदि शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
