अधिवक्ताओं के बीच नोक झोक न्यायिक गरिमा और बार की प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं: आसिफ

काशीपुर। बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में सैयद आसिफ अली एडवोकेट ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के बीच इस प्रकार की घटनाएं न्यायिक गरिमा और बार की प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें और दोषियों के विरुद्ध नियमों के अनुसार कार्रवाई हो। उन्होंने कहा की हमारी सम्मानित काशीपुर बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी पर हुए हमले की घोर निंदा करते हैं तथा काशीपुर की सम्मानित बार एसोसिएशन द्वारा जांच समिति गठित किए जाने के निर्णय का स्वागत भी करते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट आने तक सभी पक्षों को संयम बनाए रखना चाहिए और किसी भी प्रकार की बयानबाजी से बचना चाहिए। सैयद आसिफ अली ने कहा कि अधिवक्ता समाज कानून और न्याय का प्रहरी है, इसलिए सभी को आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए बार की गरिमा को सर्वाेपरि रखना चाहिए।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment