नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में फल-सब्जी की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा

काशीपुर। नगर के मुरादाबाद रोड स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में फल-सब्जी की आढ़त की दुकानों में स्थित एक दुकान में भीषण आग लगने से जहां दुकान में रखी करीब 300 क्रेटे, इंवेटर वेटरा समेत 6 लाख से अधिक की नगदी जलकर राख हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पूरे घटनाक्रम में अज्ञात रहा। पता चला है कि मोहम्मद असलम कादरी की फल-सब्जी मंडी में या वली ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फल-सब्जी की आढ़त है। बताया जाता है कि बीती सांय करीब साढ़े चार बजे अपनी आढ़त बंद कर असलम घर चले गये थे। आधी रात करीब 12-30 बजे आकिब नामक व्यक्ति ने असलम को उनकी दुकान में आग लगने की सूचना दी। जिस पर वह कुछ ही देर में अपनी आढ़त (दुकान) पर पहुंच गये। जहां उन्होंने दुकान के शटर व पीछे स्थित एक खिड़की की आग की लपटे निकलते देख फायर बिग्रेड को सूचना देने का प्रयास किया, परंतु फोन न मिलने के कारण उन्होंने तुरंत मंडी पुलिस चौकी पहुंच आग लगने की सूचना देते हुए फायर बिग्रेड बुलाने को कहा। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने तीन घंटे से भी अधिक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी असलम ने बताया कि दुकान फल-सब्जी आदि की रखी करीब 300 क्रेटे, इनवेटर-वैटरा समेत दुकान में रखी छह लाख रूपये से अधिक की नगदी जलकर राख हो गयी। असलम ने बताया कि वह किसानों को फल सब्जी आदि उगाने के लिए अग्रिम रकम भी देते हैं जिसमें से कुछ किसानों की फसल बिक्री की रकम भी इस नगदी में शामिल थी। उन्होंने कहा कि अब वह किसानों को स्वयं उनके नुकसान की भरपाई करेंगे। आढ़ती असलम ने मंडी अधिकारियों को घेरे में लेते हुए बताया कि जब उन्होंने मंडी गेट व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाकर आग लगने का कारण जानना चाहा तो कर्मचारियों द्वारा कैमरे खराब होने की बात कहते हुए मामले को टाल दिया गया। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में लगे उनके स्वंय के कैमरे जल जाने से आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने मंडी की अव्यवस्था को लेकर भी मंडी सचिव पर भी कई गंभीर आरोप लगाये। बताया कि मंडी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई साधन उपलब्ध नहीं है। मंडी की हालत इतनी खस्ता है कि मंडी में गार्ड आदि की व्यवस्था न होने से भविष्य में किसी अन्य आढ़ती के साथ भी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है। आढ़ती असलम ने सरकार से भी इस अग्निकांड में हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है। उधर, फायर बिग्रेड ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट मानते हुए घटना की जांच व इस अग्निकांड में हुए नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment