काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ में प्रकाश मनचंदा को जिला सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति के बाद प्रकाश मनचंदा ने प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला संयोजक मुकेश चावला सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने…
Day: July 4, 2026
उत्तराखंड मुस्लिम राष्ट्र मंच ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर किया चिकित्सको को सम्मानित
काशीपुर। उत्तराखंड मुस्लिम राष्ट्र मंच ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राजकीय चिकित्सालय में सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मंच के प्रांत संयोजक मोहम्मद अहमद और मीडिया प्रभारी शमशेर खान ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ- संदीप दीक्षित सहित डॉ- प्रियंक, डॉ- मन्नू पांडे, डॉ- सत्यवीर, डॉ- अरुण एवं डॉ- पुनेरा को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ- संदीप दीक्षित ने कहा कि 1 जुलाई को देशभर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस महान चिकित्सक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ-…
विधायक चीमा ने विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास करते हुए दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया
काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र काशीपुर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही द्रोणासागर परिसर स्थित श्री दमरू वाले बाबा मंदिर में लगभग 40 मीटर रिटेनिंग वॉल, नाली निर्माण तथा 100×4 मीटर टाइल मार्ग निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में…
नगर का रोडवेज बस स्टैंड अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू, अधिकारी मौन
काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी द्वारा जिन सपनों को लेकर काशीपुर में कई शिक्षण संस्थानों, सरकारी प्रतिष्ठानों समेत यहां तमाम छोटे व बड़े उद्योगों की स्थापना की थी, वह धरोहरें आज धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं । जिनमें से जो कुछेक धरोहरें शेष रह गई है वह भी उत्तराखंड बनने के बाद परिसम्पित्तयों के बंटवारे के बावजूद मात्र एक तमाशबीन बन कर रह गई है। इन्हीं धरोहरों में से आज काशीपुर का रोडवेज बस स्टैंड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बतादें कि पंडित नारायण…
भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ में मनचंदा को जिला सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर दी बधाई
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ में प्रकाश मनचंदा को जिला सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति के बाद प्रकाश मनचंदा ने प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला संयोजक मुकेश चावला सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने…
अधिवक्ताओं के बीच नोक झोक न्यायिक गरिमा और बार की प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं: आसिफ
काशीपुर। बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में सैयद आसिफ अली एडवोकेट ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के बीच इस प्रकार की घटनाएं न्यायिक गरिमा और बार की प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें और दोषियों के विरुद्ध नियमों के अनुसार कार्रवाई हो। उन्होंने कहा की हमारी सम्मानित काशीपुर बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी पर हुए हमले की घोर निंदा करते हैं तथा काशीपुर…
सीएम धामी ने रचा नया इतिहास, 9 जुलाई को तोड़ेंगे एनडी तिवारी का सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए भारतीय जनता पार्टी के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है, जिन्होंने प्रदेश में लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी 9 जुलाई को एक और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। इस दिन वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी (एनडी तिवारी) के सबसे लंबे मुख्यमंत्री कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ देंगे। एनडी तिवारी अब तक उत्तराखंड के एकमात्र मुख्यमंत्री रहे हैं जिन्होंने पांच…
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, छात्रों के लिए अहम तिथियां जारी
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (यूबीएसई) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन पत्र भरने एवं निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थी निर्धारित शुल्क के साथ 14 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह सभी आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए…
बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित, 34 ग्रामीण मोटर मार्ग अब भी बंद
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन और सड़क यातायात पर साफ दिखाई दे रहा है। भारी वर्षा के चलते शुक्रवार को भी राज्य के 34 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद रहे, जिससे कई क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे आमजन की परेशानी और बढ़ गई। सड़कें बंद होने के कारण आवश्यक सेवाएं और दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिला चमोली रहा, जहां 10 ग्रामीण मोटर मार्ग…
ई-रिक्शा चालकों को बड़ी राहत, बैटरी बंद करने वाले मोबाइल एप पर केंद्र सरकार की सख्त कार्रवाई
रुद्रपुर। देशभर के ई-रिक्शा चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने उन तीन मोबाइल एप के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है, जिनका कथित रूप से दुरुपयोग कर चलते हुए ई-रिक्शा की बैटरी को ब्लूटूथ के माध्यम से बंद किया जा रहा था। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इनमें से कुछ एप कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध दिखाई दे रहे थे। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें कुछ लोग बाइक या कार से ई-रिक्शा के पास…
