काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र काशीपुर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही द्रोणासागर परिसर स्थित श्री दमरू वाले बाबा मंदिर में लगभग 40 मीटर रिटेनिंग वॉल, नाली निर्माण तथा 100×4 मीटर टाइल मार्ग निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार करते हुए केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान और प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े विकास कार्य भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम में पार्षद अनिल कुमार, पार्षद मनोज जग्गा, गोपाल सिंह रावत, अजय चौहान, गुरुवक्ष बग्गा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, चंदन सिंह, मंगत राम शर्मा, धर्म सिंह मैनराल, दीपक कुमार, जयदीप सिंह, जी-आर- आर्य, राज शर्मा, निशान सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
