पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4-87 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

काशीपुर। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए अभियान के तहत एक आरोपी को 4-87 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत आईटीआई पुलिस टीम कचनाल गुसाई रोड स्थित आईआईएम छात्रवास गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने प्रेम सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम दभौरा एहतमाली, मुकंदपुर को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4-87 ग्राम स्मैक शुद्ध, एक बाइक और वीवो की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बसंत बल्लभ पंत, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन और कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment