कांग्रेसी नेता शिवम शर्मा ने दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वास्थ्य संबंधी हाल जाना

काशीपुर। युवा कांग्रेस नेता शिवम शर्मा ने दिल्ली में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने रावत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शिवम शर्मा ने बताया कि रावत के स्वास्थ्य में अब पहले की अपेक्षा सुधार है। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। शिवम शर्मा के अनुसार, हरीश रावत जल्द उत्तराखंड लौटकर युवाओं और आम जनता के बीच संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि रावत के सक्रिय होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह बढ़ेगा तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment