काशीपुर। शहर में एक बार फिर सड़कों की खुदाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नई बनी सड़कें बार-बार क्यों खोदी जाती हैं? यदि किसी सड़क के नीचे पानी की पाइपलाइन, सीवर, गैस लाइन, बिजली के केबल या इंटरनेट फाइबर बिछाने का काम होना था, तो वह सड़क बनने से पहले क्यों नहीं किया गया?हर बार सड़क बनने के बाद अलग-अलग विभाग अपने-अपने कार्यों के लिए उसी सड़क को दोबारा खोद देते हैं। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि…
Day: July 28, 2026
भारत में जल्द शुरू हो सकता है पॉलिमर करेंसी नोटों का ट्रायल, ₹10 और ₹20 के नए नोटों को केंद्र सरकार की मंजूरी
नई दिल्ली। भारत में जल्द ही पॉलिमर करेंसी नोटों का परीक्षण शुरू हो सकता है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ₹10 और ₹20 के पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ये नए नोट अभी आम लोगों के बीच तुरंत प्रचलन में नहीं आएंगे। पहले इनका व्यापक स्तर पर परीक्षण किया जाएगा और ट्रायल सफल होने के बाद ही देशभर में इन्हें जारी करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया…
काशीपुर में मानसून और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा, उपाध्यक्ष विनय रोहेला बोले— 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग
काशीपुर। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने मंगलवार को काशीपुर नगर निगम सभागार में मानसून सत्र एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान सिंचाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक से पूर्व श्री रोहेला ने नगर निगम स्थित कारगिल पार्क में मां के नाम एक पौधा लगाया। बैठक को संबोधित करते हुए विनय रोहेला ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी एवं विकास की दूरदर्शी सोच…
लोकार्पण के 17 दिन बाद ही धंसी नए पुल की एप्रोच रोड, मुख्यमंत्री बोले— गुणवत्ता से समझौता नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई
देहरादून। देहरादून–पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी के समीप टोंस नदी पर लगभग ₹16 करोड़ की लागत से निर्मित और हाल ही में लोकार्पित नए पुल की एप्रोच रोड भारी बारिश के बाद धंस गई। घटना के बाद सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर बैरिकेडिंग कर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।बताया जा रहा है कि यह पुल हाल ही में जनता के लिए खोला गया था और लोकार्पण के करीब 17 दिन बाद ही भारी…
कांवड़ मेला 2026 में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था; फेस रिकग्निशन कैमरों से होगी इनामी बदमाशों की पहचान, पांच राज्यों की पुलिस सतर्क
देहरादून। कांवड़ मेला 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने इस बार सुरक्षा के व्यापक और हाईटेक इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को रोकने के लिए साइबर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच राज्यों की पुलिस द्वारा साझा किए गए इनामी और वांछित अपराधियों के डाटा के आधार पर उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली,…
उत्तराखंड में स्वच्छ परिवहन को मिला बढ़ावा; मुख्यमंत्री धामी ने ई-वाहनों को दिखाई हरी झंडी, लाभार्थियों को सौंपे सब्सिडी चेक
देहरादून। उत्तराखंड में स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में छह प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक वितरित किए। इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा पांच अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने…
कार चालक सेवा समिति ने शहर में अवैध रूप से संचालित टैक्सियों पर रोक लगाने की एआरटीओ से की मांग
काशीपुर। काशीपुर के एआरटीओ कार्यालय के बाहरकार चालक सेवा समिति से जुड़े टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन कर शहर में अवैध रूप से संचालित टैक्सियों पर रोक लगाने की मांग की। चालकों का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों के कारण वैध टैक्सी संचालकों और परिवहन निगम की बसों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।प्रदर्शन के दौरान टैक्सी चालकों ने बताया कि स्टेडियम चौराहा, टांडा तिराहा, एमपी चौक समेत कई स्थानों पर अवैध टैक्सियां खुलेआम सवारियां भर रही हैं। ये वाहन यात्रियों को दिल्ली, देहरादून, मुरादाबाद, हरिद्वार…
8 अगस्त को हल्द्वानी में होने वाली कांग्रेस की विशाल जनसभा को लेकर मंथन बैठक का आयोजन
काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल जनसभा उत्तराखंड की राजनीति में नया संदेश देगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का राजनीतिक शंखनाद साबित होगी। उन्होंने बताया कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग दो हजार कांग्रेस कार्यकर्ता इस जनसभा में शामिल होंगे। मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजिडेंसी में अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में अनुपम शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों…
आवास विकास मोड़ और चैती चौराहा क्षेत्र में फास्ट फूड विक्रेताओं के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया
काशीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शिकायत मिलने के बाद आज आवास-विकास मोड़ और चौती चौराहा क्षेत्र में फास्ट फूड विक्रेताओं के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आवास-विकास क्षेत्र में आठ फास्ट फूड विक्रेता बिना खाद्य विभाग के लाइसेंस के कारोबार करते पाए गए।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने बताया कि बीते दिनों आवास-विकास क्षेत्र के लोगों ने विभाग से फास्ट फूड विक्रेताओं के संबंध में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर की गई जांच में आठ दुकानदारों के पास वैध फूड…
काशीपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई हत्या की गुत्थी; आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू बरामद
काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 की शाम को कोतवाली काशीपुर को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली कि चीमा चौराहा स्थित रेलवे फाटक के पास एक युवक ने गौरव नामक व्यक्ति…
