कार चालक सेवा समिति ने शहर में अवैध रूप से संचालित टैक्सियों पर रोक लगाने की एआरटीओ से की मांग

काशीपुर। काशीपुर के एआरटीओ कार्यालय के बाहरकार चालक सेवा समिति से जुड़े टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन कर शहर में अवैध रूप से संचालित टैक्सियों पर रोक लगाने की मांग की। चालकों का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों के कारण वैध टैक्सी संचालकों और परिवहन निगम की बसों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।प्रदर्शन के दौरान टैक्सी चालकों ने बताया कि स्टेडियम चौराहा, टांडा तिराहा, एमपी चौक समेत कई स्थानों पर अवैध टैक्सियां खुलेआम सवारियां भर रही हैं। ये वाहन यात्रियों को दिल्ली, देहरादून, मुरादाबाद, हरिद्वार सहित अन्य शहरों तक ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि बिना निर्धारित नियमों का पालन किए चल रहे इन वाहनों से लाइसेंसधारी टैक्सी संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध टैक्सी संचालकों ने ऑनलाइन एप के माध्यम से भी बुकिंग शुरू कर दी है, जिससे उन्हें सीधे सवारियां मिल रही हैं और वैध टैक्सी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कार चालक सेवा समिति के सदस्यों ने इस संबंध में एआरटीओ को ज्ञापन सौंपकर अवैध टैक्सी संचालन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। मामले का संज्ञान लेते हुए एआरटीओ ने परिवहन कर अधिकारियों को नियमों के विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment