उत्तराखंड में स्वच्छ परिवहन को मिला बढ़ावा; मुख्यमंत्री धामी ने ई-वाहनों को दिखाई हरी झंडी, लाभार्थियों को सौंपे सब्सिडी चेक

देहरादून। उत्तराखंड में स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में छह प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक वितरित किए। इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा पांच अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और प्रदूषण मुक्त उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि उत्तराखंड को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर अग्रसर करने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों के उपयोग से शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण कम होगा, डीजल चालित वाहनों पर निर्भरता घटेगी तथा पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सतत विकास और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वच्छ परिवहन व्यवस्था न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक परिवहन सेवाएं भी उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस नीति से प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित वाहनों के उपयोग को व्यापक प्रोत्साहन मिलेगा और उत्तराखंड हरित एवं टिकाऊ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment