काशीपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई हत्या की गुत्थी; आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू बरामद

काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई 2026 की शाम को कोतवाली काशीपुर को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली कि चीमा चौराहा स्थित रेलवे फाटक के पास एक युवक ने गौरव नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया है और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घायल गौरव को उसका मित्र तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान गौरव कश्यप पुत्र स्वर्गीय सतीश कश्यप, निवासी ग्राम चतरपुर मेवला, पोस्ट दड़ियाल, थाना टांडा, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कराया। आरएफएसएल टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।मृतक के मामा सुनील कश्यप की लिखित तहरीर के आधार पर गुलहसन उर्फ गुल्लू उर्फ अबुला के विरुद्ध एफआईआर संख्या 302/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर 27 जुलाई 2026 को साईं पब्लिक स्कूल, काशीपुर के पास से आरोपी गुलहसन उर्फ गुल्लू उर्फ अबुला पुत्र इब्ने हसन (20 वर्ष), निवासी सरस्वती स्कूल के पास, मोहल्ला किला, काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले तीन-चार वर्षों से नशे का आदी है और स्मैक के साथ नशे के इंजेक्शन भी लेता है। मृतक गौरव भी नशे का आदी था। दोनों अक्सर रेलवे पटरी के आसपास सुनसान स्थान पर बैठकर नशा किया करते थे। घटना वाले दिन पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी कमर में रखा चाकू निकालकर गौरव के सीने में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल गौरव की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक रक्तरंजित चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment