काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपित उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम को पुरस्कृत कर सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया । महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा का बेटी पढ़ाओ_ बेटी बचाओ का झूठा और खोखला नारा खुलकर सामने आ गया । जिस नेता को सीबीआई और वीआईपी के रूप में अंकिता भंडारी के परिवार जनों ने भी आरोपित मानकर जांच करवाई हो, उसको भाजपा पुरस्कार…
Day: October 14, 2026
जिलाधिकारी ने किया काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का औचक स्थलीय निरीक्षण
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने काशीपुर-रामनगर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क गड्ढा मुक्त कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग पर सड़क की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर मार्ग को पूर्ण रूप से गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित करने…
राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2027-28 से संचालन का मार्ग प्रशस्त होना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि
रुद्रपुर। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रुद्रपुर स्थित पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 MBBS सीटों के साथ संचालन का मार्ग प्रशस्त होने पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री अजय भट्ट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे पी नड्डा जी तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त किया है। सांसद श्री अजय भट्ट ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस…
जसपुर की विश्वनाथ पेपर मिल अब कूड़े से बनाएगी बिजली, यूपीसीएल को झुकना पड़ा; विद्युत नियामक आयोग ने लोड घटाने के दिए आदेश
जसपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर स्थित विश्वनाथ पेपर मिल के लिए कूड़े से बिजली उत्पादन करने की पहल आर्थिक और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। मिल ने अपने परिसर में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित कर बिजली उत्पादन शुरू किया, जिससे ग्रिड से ली जाने वाली बिजली की खपत में भारी कमी आई है। हालांकि, खुद का बिजली उत्पादन शुरू होने के बाद जब कंपनी ने बिजली आपूर्ति से जुड़े अपने अनुबंधित लोड को कम करने का अनुरोध किया, तो उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से शुरू होगा MBBS का सत्र, मिलेंगी 100 सीटें: सांसद अजय भट्ट ने जताया आभार
रुद्रपुर। पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 MBBS सीटों के साथ संचालन का मार्ग प्रशस्त होने पर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को शुरू कराने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे और अब…
काशीपुर में हुई कार्यशाला का मुख्यमंत्री ने किया समापन,साथ ही लोगों की सुनी समस्याएं
काशीपुर। मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में बिगुल फूँक दिया है, जिसके चलते काशीपुर में दो दिवसीय विचारक वर्ग कार्यशाला आयोजित की गयी । आज प्रभारी प्रशिक्षण सत्र मे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर पहुंचकर समापन किया। काशीपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स में किया गया…इस कार्यशाला में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष, उत्तराखंड सह प्रभारी बासुरी स्वराज ने प्रभारी प्रशिक्षण दिवस का समापन किया इस…
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक का स्वागत
काशीपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा एवं प्रदेश संरक्षक पंडित वी.डी. शर्मा का काशीपुर आगमन पर काशीपुर इकाई द्वारा भव्य स्वागत किया गया। काशीपुर इकाई के अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक को संगठन का पटका पहनाकर अभिनंदन किया और उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से परशुराम चौक, सिडकुल ढाल, रुद्रपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का प्रदेश स्तरीय विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा…
