काशीपुर। काशीपुर के साथ साथ पूरे उत्तराखंड के भू व्यापारियों, रियल एस्टेट कारोबारियों और निवेशकों के साथ-साथ प्रदेश के लाखों ग्राहकों के लिए भी अब एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर है। भूमि उपयोग परिवर्तन (लैंड यूज कन्वर्जन) शुल्क में भारी वृद्धि को लेकर नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष उठाई गई मांग को मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है और अब कामर्शियल कारोबार पर लिया जाने वाला शुल्क 150% की बजाय पूर्व की भांति 15% ही कर दिया गया है। भले ही महापौर दीपक बाली के माध्यम से यह मांग काशीपुर के व्यापारियों द्वारा उठाई गई थी लेकिन महापौर के अनुरोध पर मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इस रचनात्मक निर्णय का लाभ अब पूरे उत्तराखंड के व्यापारियों एवं ग्राहकों को होगा।मुख्यमंत्री के इस निर्णय से काशीपुर सहित पूरे प्रदेश के व्यापारिक और व्यावसायिक क्षेत्र मैं खुशी की लहर दौड़ गई है और महापौर दीपक बाली सहित भू व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के इस शानदार निर्णय का स्वागत करते हुए उनका दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है।उधर महापौर दीपक बाली ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे काशीपुर के साथ-साथ पूरे प्रदेश के विकास और स्थानीय कारोबारियों तथा ग्राहकोंके हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। उल्लेखनीय है कि काशीपुर में भूमि उपयोग परिवर्तन एवं उच्चीकरण शुल्क को पूर्व में निर्धारित 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत तथा कमर्शियल आधार पर डेढ़ सौ प्रतिशत किए जाने के बाद पूरे ही प्रदेश के भू व्यापारियों, रियल एस्टेट कारोबारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ खरीदारों में भी काफी निराशा थी और वह बहुत परेशान थे ।अपनी इस विकट समस्या को लेकर काशीपुर के व्यवसाई गत माह महापौर दीपक बाली से मिले थे जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे इस बारे में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर इस समस्या का निराकरण करने हेतु अनुरोध करेंगे और मुझे उम्मीद है कि जनता वत्सल मुख्यमंत्री धाकड़ धामी जी निराश नहीं करेंगे और उनकी समस्या का अवश्य समाधान करेंगे। भू व्यापारियों को दिए गए आश्वासन के तहत महापौर दीपक बाली बीती 31 अक्टूबर को देहरादून जाकर माननीय मुख्यमंत्री जी से मिले थे और उन्होंने उन्हें अपनी ओर से एक पत्र सौंप कर व्यापारियों की समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया था जिस पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी रचनात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था।मुख्यमंत्री महोदय ने अपने उसी आश्वासन के तहत कार्रवाई करते हुए देहरादून में हुई कैबिनेट की बैठक में व्यापारियों एवं ग्राहकों दोनों ही के पक्ष और प्रदेश के विकास के हित में रचनात्मक निर्णय लेते हुए बढाए गए शुल्क को कम कर 15% किए जाने का निर्णय लिया है मुख्यमंत्री के इस जनहितकारी आदेश से काशीपुर क्षेत्र के साथ-साथ पूरे ही प्रदेश के भू व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस कदम का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि महापौर ने मुख्यमंत्री श्री धामी को भू व्यापारियों व रियल एस्टेट कारोबारियों तथा ग्राहकों की दर्द भरी परेशानी से संबंधित अनुरोध पत्र देने के साथ ही उन्हें विस्तार से अवगत कराया था कि भूमि उपयोग परिवर्तन शुल्क को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत और कमर्शियल आधार पर डेढ़ सौ प्रतिशत लिए जाने से छोटे और मध्यम स्तर के व्यापारियों के साथ साथ ग्राहकों के सामने गंभीर आर्थिक कठिनाइयां खड़ी हो गयी हैं। इसका असर केवल कारोबारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश में व्यावसायिक गतिविधियों, रोजगार और निवेश की संभावनाओं पर भी गहरा दुष्प्रभाव पड़ रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि जनहित और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस शुल्क को पुनः युक्तिसंगत एवं व्यावहारिक स्तर पर निर्धारित किया जाए, ताकि काशीपुर के साथ-साथ पूरे प्रदेश के व्यापारियों और निवेशको को राहत मिलने के साथ ही स्थानीय विकास भी प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से सुनने के बाद रचनात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था जिसे उन्होंने अब पूरा कर दिया है। महापौर के अनुसार, भूमि उपयोग परिवर्तन शुल्क में व्यावहारिक राहत मिलने से अब पूरे ही प्रदेश के व्यापारियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ खरीदारों को भी बड़ी मदद मिलेगी। साथ ही रियल एस्टेट क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे कारोबारियों को भी राहत मिलेगी और भविष्य में निवेश की संभावनाएं मजबूत होंगी। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि व्यापारियों एवं ग्राहकों के हित में यह ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश के यशस्वी और विकास की दूरगामी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिद्ध कर दिया है कि वह धरातल की सच्चाइयों को जानते और समझते हैं और कारोबारियों के साथ-साथ प्रदेश के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
