काशीपुर। आपदा दिवस के अवसर पर आज आयोजित आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना पर पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान वार्ड में फंसे दो नवजात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की गई।मॉक ड्रिल के तहत सुबह 10ः15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम काशीपुर को अस्पताल के वार्ड में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, फायर सर्विस, एसडीआरएफ…
Day: November 28, 2026
डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ऋण वितरण मेले का आयोजन
काशीपुर। ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सहकारी क्रय-विक्रय समिति परिसर में वृहद ऋण वितरण मेले का आयोजन किया गया। इसमें 145 लाभार्थियों को करीब 2 करोड़ 27 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि बैंक अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा, पीसीयू के पूर्व चेयरमैन राम मेहरोत्रा एवं बैंक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे। इस दौरान ममता मेहरोत्रा ने कहा कि ऋण मेले ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते…
महापौर दीपक बाली के अनुरोध पर पूरे उत्तराखंड के भू-व्यापारियों और ग्राहकों को धामी सरकार की बड़ी राहत
काशीपुर। काशीपुर के साथ साथ पूरे उत्तराखंड के भू व्यापारियों, रियल एस्टेट कारोबारियों और निवेशकों के साथ-साथ प्रदेश के लाखों ग्राहकों के लिए भी अब एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर है। भूमि उपयोग परिवर्तन (लैंड यूज कन्वर्जन) शुल्क में भारी वृद्धि को लेकर नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष उठाई गई मांग को मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है और अब कामर्शियल कारोबार पर लिया जाने वाला शुल्क 150% की बजाय पूर्व की भांति 15% ही कर दिया गया है। भले…
