काशीपुर। मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में बिगुल फूँक दिया है, जिसके चलते काशीपुर में दो दिवसीय विचारक वर्ग कार्यशाला आयोजित की गयी । आज प्रभारी प्रशिक्षण सत्र मे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर पहुंचकर समापन किया। काशीपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स में किया गया…इस कार्यशाला में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष, उत्तराखंड सह प्रभारी बासुरी स्वराज ने प्रभारी प्रशिक्षण दिवस का समापन किया

इस दो दिवसीय 13 अक्टूबर को विचारक वर्ग का कार्यशाला मे राजनीतिज्ञ रणनीति बनाकर 70 विधानसभाओ मे टिका लगाकर भेज दिया गया तथा आज 14 अक्टूबर मे 70 विधानसभाओ के प्रभारीयों का प्रशिक्षण दिवस मे मुख्यमंत्री ने समापन किया… इस कार्यक्रम के माध्यम से विधानसभा प्रभारी तथा विचारकों को विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी टिप्स दिए गए। यहां बता दे की मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की 70 विधानसभा में कार्यशाला भिन्न-भिन्न दिनों में शुरू हो गई है । आज काशीपुर में भी दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई, जिसका काशीपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का समापन किया। यहां बता दे की यहां पर विस्तारक दिल्ली, हरियाणा हिमाचल प्रदेश, ओर उत्तराखंड से पहुंचे और उन्होंने मिशन 2027 के चुनाव की रणनीति को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। निश्चित तौर पर उत्तराखंड में इस बार 60 के पार का नारा सफल होगा। इस दो दिवसीय कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी और विस्तारको को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मध्य जरूरी टिप्स दिए गए। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए बिल्कुल तैयार कर चुकी हैं। चुनाव के विषय में ही हमारी यह 2 दिवसीय कार्यशाला है। इस कार्यशाला में 70 विधानसभाओं में विस्तारक शामिल हो रहे हैं। 70 विधानसभाओं के जो हमने प्रभारी बनाए है । उसको लेकर कार्यशाला में चर्चा की गई और इस बार 60 के पार का नारा भारतीय जनता पार्टी का पूरा होगा, ऐसा भाजपा कार्यकर्ताओं और विस्तारको का कहना है। इसके उपरांत इसके उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत आईजीएल के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर भ्रमण पर आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित,पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण,समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा,काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा,दर्जा मंत्री फरजाना बेगम,मेयर दीपक बाली,प्रदेशमंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल,सीमा चौहान,राम मेहरोत्रा,भारत भूषण चुग,राजेश कुमार,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एएसपी अजय गणपति,सीडीओ दिवेश शाशनी,एडीएम कौस्तुभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
