मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को नौगांव पहुंचे, जहां उन्होंने बर्निगाड महाविद्यालय सहित विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंचे और उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम…
Day: October 15, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश के शीर्ष 10 स्थानों पर रहे 63 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इनमें हाईस्कूल के 38 और इंटरमीडिएट के 25 विद्यार्थी शामिल रहे। हाईस्कूल में अक्षत गोपाल ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित…
बाल संरक्षण पर रुद्रपुर में मंथन, बच्चों ने अधिकारियों के सामने रखीं समस्याएं; अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
रुद्रपुर। बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बाल संप्रेक्षण गृह, रुद्रपुर में जिला स्तरीय हितधारक बैठक आयोजित की गई। महिला कल्याण विभाग के समन्वय से अमन संस्था द्वारा ग्लोबल नेटवर्क फॉर चिल्ड्रेन पार्टिसिपेशन (GNCP) के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को अपनी बात खुलकर रखने का अवसर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती व्योमा जैन ने की। कार्यक्रम में बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रतिनिधियों और…
ऊधम सिंह नगर में 50 महिला किसान सम्मानित, आधुनिक खेती और स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनने का किया आह्वान
रुद्रपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर ऊधम सिंह नगर जनपद में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 प्रगतिशील महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिला किसानों की मेहनत, उपलब्धियों और कृषि क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करते हुए उन्हें आधुनिक तकनीकों को अपनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी आय बढ़ाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विभाग के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी…
श्रद्धा के साथ मां भगवती के आठवें विशाल जागरण का किया आयोजन
काशीपुर। नगर के साकेत बिहार कॉलोनी में मां भगवती के आठवें विशाल जागरण का आयोजन श्रद्धा के साथ किया गया। जागरण में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दरबार में शीश नवाया और भजन-कीर्तन के माध्यम से मां भगवती का गुणगान किया। देर रात तक चले धार्मिक कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने मां…
युवा उक्रांद नेताओं की नजरबंदी के विरोध में एसडीएम और पुलिस का किया घेराव
काशीपुर। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत एवं युवा प्रकोष्ठ काशीपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप मैंदोलिया को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर दौरे के दौरान कथित तौर पर अलोकतांत्रिक तरीके से नजरबंद किए जाने के विरोध में आज युवा उक्रांद ने प्रदर्शन किया। युवा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले कुंडेश्वरी पुलिस चौकी का घेराव किया। इसके बाद पुलिस विभाग द्वारा संबंधित सवालों के जवाब एसडीएम से लेने की बात कहे जाने पर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर घेराव…
केडीएफ नवदुर्गा महोत्सव में नैनी दिवस आयोजित
काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के नवदुर्गा महोत्सव- के अंतर्गत बीती रात यहां नैनी दिवस का आयोजन किया गया। नैनी पेपर्स लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में काशीपुर की औद्योगिक विरासत, उद्योग जगत में योगदान और संगीत की सांस्कृतिक परंपरा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल को मरणोपरांत केडीएफ उद्योग रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय प्रमोद अग्रवाल ने अपने परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन में काशीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड में पेपर उद्योग की स्थापना और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके…
लेखपालों की हड़ताल से जनता परेशान, सरकारी कामकाज प्रभावित
काशीपुर। काशीपुर तहसील में लेखपालों की हड़ताल के चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण राजस्व विभाग से जुड़े कई कार्य प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे अपने जरूरी काम करवाने के लिए तहसील पहुंच रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।लेखपालों की हड़ताल के चलते भूमि संबंधी कार्य, राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामले, आय एवं जाति प्रमाण पत्रों के सत्यापन तथा अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में देरी होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। कई लोग…
केडीएफ नवदुर्गा महोत्सव में नैनी दिवस आयोजित
काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के नवदुर्गा महोत्सव- के अंतर्गत बीती रात यहां नैनी दिवस का आयोजन किया गया। नैनी पेपर्स लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में काशीपुर की औद्योगिक विरासत, उद्योग जगत में योगदान और संगीत की सांस्कृतिक परंपरा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल को मरणोपरांत केडीएफ उद्योग रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय प्रमोद अग्रवाल ने अपने परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन में काशीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड में पेपर उद्योग की स्थापना और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके…
