काशीपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से, सीएम धामी समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की ओर से प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग का दो दिवसीय आयोजन 13 और 14 अक्टूबर को काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में किया जा रहा है। मंगलवार को शुरू होने वाले इस वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन दोपहर 2:30 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और कुंदन परिहार तथा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट भी आयोजन में प्रतिभाग करेंगे। दो दिवसीय वर्ग के दौरान प्रदेश विधानसभा विस्तारकों और प्रभारियों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन काशीपुर में किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी रहेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment