काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा ‘विश्व रक्तदाता दिवस’ पर आयोजित किये गये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 47 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रामनगर रोड पर होटल अनन्या के समीप ‘कपिल फिटनेस सेंटर’ में लॉयंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा आज एक ही दिन में दो एक्टिविटी को अंजाम दिया गया।सुबह 9ः30 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 47 व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की टीम ने कैंप लगाकर आगंतुकों की जांचें निशुल्क कर चिकित्सीय परामर्श दिया। क्लब अध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा व सचिव आशीष पैगिया ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर का उद्देश्य ‘स्वस्थ काशीपुर-खुशहाल काशीपुर’ के स्लोगन के साथ आम आदमी को स्वास्थ्य संबंधी राहत पहुंचाना है। साथ ही गंभीर बीमारी, दुर्घटना एवं अन्य दशा में जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराना है। वहीं, कोषाध्यक्ष विपिन तोमर ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए शिविर की सफलता पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से लॉयन्स क्लब काशीपुर ग्रेटर ने एक बार फिर सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। स्वाति शर्मा व हंस पैगिया द्वारा कम उम्र में प्रथम बार रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। बताते चलें कि विगत 1 जुलाई 2025 से अब तक 14 जून 2026 तक लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा विशाल पांच बार किए गए। रक्तदान में करीब ढाई सौ यूनिट रक्तदान जन सेवा के लिए क्लब के समस्त सदस्यों पदाधिकारीयों द्वारा जनता को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय की ओर से डा- संदीप दीक्षित, डा- अबुतहा, सोनू, सरिता ठाकुर, विपिन, आशु, मोहसिन, बलजीत, कपिल नंदा, कुलजीत सिंह तथा लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की टीम के साथ ही लायन संदीप सहगल, अनुराग सोलंकी, जतिन गोयल, भूपेश नरूला, विवेक पैगिया, हिमांशु गर्ग, सचिन गोयल, मनीष गुप्ता, धीरज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, कपिल नंदा, गौरव सक्सेना, दीपक कुमार, नीरज भाटिया, सौरभ, कुलजीत सिंह, अंकित अरोरा, राहुल, इरफान अली, दिव्यांशु, राहुल कुमार, अंश अग्रवाल, जगतार सिंह, राहुल भल्ला, अमनदीप सिंह, करनपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, रनवीर सिंह, तेजवीर सिंह, महेंद्र सिंह बजाज, संजय कुमार, स्वाति शर्मा आदि समेत लखनऊ से आए जिला गवर्नर परमजीत सिंह, लायंस नवीन सिंह, लायन रंजीत सिंह, लायंस मनोज झल्ला, सुरदीप कुलश्रेष्ठ, दिलीप सिंह भी शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
