सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर किया शरबत का वितरण

काशीपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से काशीपुर के श्री राम ग्रुप द्वारा वार्ड नंबर 19, मोहल्ला कटरामालियान में भाजपा नेता राजकुमार यादव की प्रतिष्ठान के सामने शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर शरबत ग्रहण किया। श्री राम ग्रुप एक सामाजिक संस्था है, जो समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के माध्यम से जनसेवा का कार्य करती रहती है। संस्था द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान मातृ शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और व्यवस्था संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था के अध्यक्ष डॉ- महेंद्र सिंह गोले ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भविष्य में भी श्री राम ग्रुप इसी प्रकार समाजहित में सेवा कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर आचार्य महेंद्र सिंह गोले, मनोज पंत, अनूप गुप्ता, सोमलता शर्मा, पूर्व पार्षद श्रीमती कविता यादव, राजकुमार यादव, राजीव सक्सेना, तरुण लोहनी, एडवोकेट जतिन यादव, कौशल किशोर पंत, पंकज पंत, संजय गुप्ता, नारायण दास, जितेंद्र वर्मा, विनोद पंत, सुनील शर्मा, मनोज जोशी, सुदामा लाल कश्यप सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment