काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कारगिल युद्ध के अमर शहीद अमित सिंह नेगी की कुंडेश्वरी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वाेच्च बलिदान को नमन करते हुए हम सभी ने राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का प्रण लिया। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कहा…
Day: June 15, 2026
विश्व रक्तदान दिवस पर लायंस क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर
काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा ‘विश्व रक्तदाता दिवस’ पर आयोजित किये गये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 47 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रामनगर रोड पर होटल अनन्या के समीप ‘कपिल फिटनेस सेंटर’ में लॉयंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा आज एक ही दिन में दो एक्टिविटी को अंजाम दिया गया।सुबह 9ः30 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 47 व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की टीम ने कैंप लगाकर आगंतुकों की जांचें निशुल्क कर चिकित्सीय परामर्श दिया। क्लब अध्यक्ष गौतम…
सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर किया शरबत का वितरण
काशीपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से काशीपुर के श्री राम ग्रुप द्वारा वार्ड नंबर 19, मोहल्ला कटरामालियान में भाजपा नेता राजकुमार यादव की प्रतिष्ठान के सामने शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर शरबत ग्रहण किया। श्री राम ग्रुप एक सामाजिक संस्था है, जो समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के माध्यम से जनसेवा का कार्य करती रहती है। संस्था द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य की क्षेत्रवासियों ने…
मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहीद अमित सिंह नेगी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कारगिल युद्ध के अमर शहीद अमित सिंह नेगी की कुंडेश्वरी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वाेच्च बलिदान को नमन करते हुए हम सभी ने राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का प्रण लिया। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कहा…
रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित
काशीपुर। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। इस अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी गुप्ता, सचिव एसएस सिन्हा, सुरेश शर्मा, संजय राय ने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित पेंशनरों को 8वे वेतन आयोग की प्रगति के बारे में तथा कॉम्यूटेशन का पीरियड 15 वर्ष के बजाय 12 वर्ष करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा सभी पेंशनरों को बैंक…
खेत में उतरे मुख्यमंत्री धामी, खुद चलाया टिलर; जैविक खेती अपनाने का दिया संदेश
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की और गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ मौजूद रहीं।मुख्यमंत्री धामी ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के…
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों और मांगों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न…
