खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों और मांगों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, विवेक सक्सेना, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चम्पावत जिलाधिकारी मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
