किसान विकास क्लब की मासिक बैठक में कृषि से संबंधित हुई चर्चा

काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन श्वेतांशु चतुर्वेदी ने किया। इसमें किसानों की खेती संबंधी समस्याओं, फसलों में लगने वाली बीमारियों और उनके बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अनिल चंद्रा ने किसानों को खेती में आ रही विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने हवाई जहाज में ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाली कमोलिन की फसल के संबंध में भी किसानों को विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जापानी पेस्टिसाइड कंपनी इंडिया लिमिटेड के रीजनल सेल्स मैनेजर मनीष चौधरी, मार्केटिंग मैनेजर सुभाष चंद्र, टेरिटरी सेल्स मैनेजर सुनील कुमार और सेल्स ऑफिसर राजन सिंह ने धान की फसल को विभिन्न रोगों और कीटों से बचाने के उपाय बताए। उन्होंने हॉपर, पत्ता लपेट, शीट ब्लाइट और लाल बाली जैसी समस्याओं के नियंत्रण के लिए कंपनी के उत्पादों के उपयोग की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने सरकार से वर्ग-1(ऽ) की जमीनों पर किसानों को शीघ्र मालिकाना हक देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे लंबे समय से जमीन से जुड़े अधिकारों की समस्या का समाधान हो सकेगा।बैठक में रवि कुमार डोगरा, टीका सिंह सैनी, सुभाष चौधरी, लक्ष्मीकांत शर्मा, तेजवीर सिंह, श्वेतांशु चतुर्वेदी, अर्जुन सिंह, रवि छाबड़ा, अजय कपूर, सत्यम शर्मा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment