सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड के 106 युवाओं को विदेश में मिला रोजगार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवा विदेशों में नौकरी हासिल कर चुके हैं। इनमें 75 युवा जापान, एक जर्मनी और 30 युवा सऊदी अरब में हेल्थ, हॉस्पिटेलिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उन्हें विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके…

उत्तराखंड के स्कूलों में बढ़ेगा एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक का उपयोग: सीएम धामी ने की घोषणा

बागेश्वर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सीमांत पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान, आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने के लिए विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और वैज्ञानिक सोच से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। इसके लिए प्रदेश के विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं को एआई तकनीक से जोड़ने के साथ ही प्रत्येक विकासखंड में एक-एक लैब ऑन व्हील्स स्थापित करने की…

अज्ञात चोरों ने पेंट की दुकान को बनाया निशाना

काशीपुर। अज्ञात चोर एक पेंट की दुकान के शटर के ऊपर वेंटिलेटर की जाली उखाड़ दुकान में घुसकर गल्ले में रखी 10 हजार से अधिक की नगदी चोरी कर ले गये। दुकान स्वामी द्वारा चोरी की सूचना कटोराताल चौकी पुलिस को दे दी गई है। मौहल्ला पक्काकोट निवासी व वार्ड पार्षद वैशाली गुप्ता के पति संजीव गुप्ता की मौहल्ले में ही नागनाथ मंदिर मार्केट में पेंट की दुकान है। बीती रात्रि कुछ अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर पर लगे वेंटिलेटर की जाली तोड़ दुकान में घुस दुकान के गल्ले…

आरओबी की 5 दिन चली मरम्मत के बाद यातायात फिर से शुरू

काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक के ऊपर से होकर गुजर रहे रेलवे ओवरब्रिज आरओबी की 5 दिन चली मरम्मत के बाद आज से यातायात फिर से शुरू कर दिया गया है। बतादें कि इस आरओबी का शिलान्यास वर्ष 2017 में हुआ था। करीब सात साल बाद 19 अप्रैल 2024 को बिना उद्घाटन के इस पर यातायात शुरू कर दिया गया था। यातायात शुरू होने के बाद से ही आरओबी के एक्सपेंशन ज्वाइंट कई बार खराब हो चुके हैं। विभाग ने भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए तीनों रास्तों पर हाईट…

नगर क्षेत्र में शांति भंग करने के आरोप में छह लोगों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। नगर के मुख्य चौराहे पर लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग मचाकर अफरातफरी का माहौल पैदा करने और शांति भंग करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध 170 के तहत कार्रवाई कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्रतार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र सुऽदेव सिंह, सुऽविंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, कोमल सिंह पुत्र प्रेम सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह, हरदीप सिंह तथा लवप्रीत पुत्र कुलदीप के रूप में हुई है। सभी आरोपी गांधीनगर, ढकिया नंबर-1, कुंडेश्वरी…

पंजाबी रामलीला का महापौर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

काशीपुर। श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की ओर से आयोजित पंजाबी रामलीला का बीती रात महापौर दीपक बाली ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आहवान किया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, सत्य, धर्म और सदाचार का संदेश समाज तक पहुंचाती है। उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों और कलाकारों को भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रभु…

पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया

काशीपुर। आईटीआई पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत हेमपुर स्माइल, हिम्मतपुर तथा चौकी पैगा क्षेत्र के ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा और व्यक्तिगत गोपनीयता (प्राइवेसी) से संबंधित सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, निजी जानकारी साझा करने तथा ऑनलाइन…