खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झनकईया मेले में पहुंचकर वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने मेले में जलेबी और सिंघाड़े खरीदे तथा बचपन की यादें साझा कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बचपन से ही झनकईया मेले में आते रहे हैं और उन्हें हर साल इस मेले का बेसब्री से इंतजार रहता था। वह अपने साथियों के साथ मेले में आकर सिंघाड़े, जलेबी आदि का आनंद लेते थे। उस समय मेले में झूलों की संख्या भी अधिक हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि झनकईया मेले में…
Day: November 24, 2026
कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सीएम धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना की
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर खटीमा के पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं के समन्वय की भूमि है। राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के…
काशीपुर का सनसनी खेज प्रॉपर्टी विवाद, अनिल डाबर ने लगाए धोखाधड़ी के गंभीर आरोप
काशीपुर। प्रॉपर्टी डीलर अनिल डावर ने मंगलवार को बाजपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर अपना पक्ष रखा। इस दौरान उनके साथ श्रीवास्तव और शक्ति अग्रवाल भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनिल डावर ने दावा किया कि 10 जुलाई 2025 को ग्राम धनौरी पट्टी में उन्होंने पुनीत सिंघल और उनकी माता जी से साढ़े तीन एकड़ जमीन खरीदी थी।डावर के अनुसार, तय हुए सौदे के तहत उन्होंने बयाना के रूप में लगभग ढाई करोड़ रुपये बैंक के माध्यम…
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर काशीपुर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा
काशीपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर काशीपुर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही गुरुद्वारों में वाहेगुरु के जयकारे गूंजने लगे और बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर पहुंचकर मत्था टेका।प्रकाश पर्व आयोजन की शुरुआत गुरुद्वारा सिंह सभा कचनालगाजी से निकली भव्य प्रभात फेरी के साथ हुई। कीर्तन और जयकारों के बीच प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंची। यहां संगत ने अरदास की। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब को आकर्षक…
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
काशीपुर। रम्पुरा क्षेत्र में बीती रात 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, पूर्व में लिंग परीक्षण कराकर गर्भपात कराने और बेटी को जन्म देने के बाद उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अहमदनगर, थाना स्वार निवासी मंजीत कौर (25) की शादी करीब दो साल पहले काशीपुर के रम्पुरा…
12 परिवारों के यहां पड़ा बिजली का छापा, सभी पर मुकदमा दर्ज
काशीपुर। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने 12 लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। विभाग की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।अभियान के तहत ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम ने मोहल्ले के विभिन्न क्षेत्र में घरों और प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शनों तथा मीटरों की जांच की। इस दौरान 12 स्थानों पर बिजली चोरी और अनियमितताएं सामने आईं। टीम ने मौके पर…
लेखपालों की हड़ताल पर सरकार की खामोशी, हजारों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
काशीपुर। लेखपालो की हड़ताल पर सरकार की खामोशी, हजारों छात्रों के भविष्य से खींवाड़ कर रही है। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि लंबे समय से पटवारियों की हड़ताल का असर छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील में आय, जाति, स्थाई, विकलांग, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से जहां एक और छात्रवृत्ति और नंदा गौरी योजना के लिए आवेदन करने वाले छात्रें की मुश्किलें बढ़ गई है, वहीं भूमि से संबंधित कार्य और समाज कल्याण के कार्य…
