झनकईया मेले में सीएम धामी ने खरीदी जलेबी और सिंघाड़े, बचपन की यादें कीं साझा, दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झनकईया मेले में पहुंचकर वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने मेले में जलेबी और सिंघाड़े खरीदे तथा बचपन की यादें साझा कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बचपन से ही झनकईया मेले में आते रहे हैं और उन्हें हर साल इस मेले का बेसब्री से इंतजार रहता था। वह अपने साथियों के साथ मेले में आकर सिंघाड़े, जलेबी आदि का आनंद लेते थे। उस समय मेले में झूलों की संख्या भी अधिक हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि झनकईया मेले में सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पूरनपुर, गभिया, रामनगर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बदायूं, लखीमपुर, मैलानी और सीतापुर से भी बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक पहुंचते हैं। मेले में थारू समाज के लोगों की भी विशेष भागीदारी रहती है। उनके पारंपरिक रीति-रिवाज, लोकगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक विरासत मेले की रौनक बढ़ाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न समाजों के लोग सुबह, शाम, दिन और रात में मेले में पहुंचते हैं। बंगाली एवं पंजाबी समाज की महिलाओं सहित सभी वर्गों की सहभागिता इस आयोजन को विशेष बनाती है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment