हरेला पर्व पर जागेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना के साथ किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अल्मोड़ा। हरेला पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले वृद्ध जागेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विशेष पूजा की और देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा को नमन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर जागेश्वर मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा जनआंदोलन है, जो हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का एहसास कराता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी हरियाली, जंगलों, नदियों और प्राकृतिक धरोहरों से है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रकृति संरक्षण के इस अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment