देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 23 नवंबर को प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय देहरादून से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:30 बजे जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल के लिए रवाना होकर 11:10 बजे एनआईटी हेलीपैड श्रीनगर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से 11:30 बजे आवास विकास मेला मैदान पहुंचकर नगर निगम श्रीनगर द्वारा आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 12:30…
Day: November 22, 2026
सीओ ने किया कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
काशीपुर। पुलिस क्षेत्रधिकारी काशीपुर ने कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से शस्त्र खुलवाने और जोड़ने का अभ्यास कराया। साथ ही पुलिस बैरक, भोजनालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, डाक कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालकाना और विभिन्न अभिलेखो का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मालखाने में लंबित माल, लंबित अभियोगों एवं अहकामातों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण किया। साथ ही सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश…
भारतीय किसान यूनियन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन की बैठक अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। जिसमें देहरादून से आए डिप्टी डायरेक्टर एचआर ऐकेवर्मा को किसान विकास क्लब एवं भाकियू के पदाधिकारियों ने नई खाद्य वितरण प्रणाली से परेशान होकर एक ज्ञापन सौंपा।सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशन में राज्य सरकार ने जो ऑन लाइन टोकन प्रणाली से खाद क्रय करने की व्यवस्था की है, वह अभी बहुत जटिल है। इसके तहत पहले फ्रेम वर्क फर्टिलाइजर्स सेल ऐप डाउनलोड करना होगा फिर डिजिटल पर्ची आने पर खाद…
अब बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर
काशीपुर। अब बिजली उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं। पूर्व में विद्युत संयोजन के लिये जो विभाग के मानक थे उसे परिवर्तित किया गया है। अब 40 मीटर से अधिक दूरी को बढ़ाकर 300 मीटर कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को अब 300 मीटर तक विद्युत लाइन का कोई शुल्क ऊर्जा निगम को नहीं देना होगा।उपभोक्ताओं को पूर्व में विद्युत संयोजन 40 मीटर से अधिक दूरी पर निर्गत किये जाने के लिये विद्युत लाइन का निर्धारित शुल्क अदा करना पड़ता था। जिसे बढ़ाकर निगम ने 300 मीटर कर दिया…
तीन तलाक के मामले में पति को 1 साल का कारावास और 1 लाख का अर्थदंड भी
काशीपुर। न्यायालय ने तीन तलाक के मामले में अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी पति को एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये का प्रतिकर अधिरोपित करते हुए यह धनराशि पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। प्रतिकर की रकम अदा नहीं करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार की अदालत में विचाराधीन फौजदारी वाद संख्या 55/2023 में बिजनौर जिले के शेरकोट निवासी बबलू निसार उर्फ बिलाल पुत्र निसार अहमद को दोषी…
डाबर परिवार दो लोगों की जिंदगी में बिखेरेगा रोशनी
काशीपुर। नगर के जाने-माने डावर परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए ब्रह्मलीन श्रीमती कमला डावर के मरणोपरांत नेत्रदान का निर्णय लिया। परिवार के इस पुनीत कार्य से दो जरूरतमंद लोगों को दृष्टि मिल सकेगी। वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के सेवा अभियान के तहत यह 66वां नेत्रदान संपन्न हुआ।स्वर्गीय कमला डावर के पुत्र मंजीत डावर, भोलानाथ डावर, चंद्रमोहन डावर, राजीव डावर, प्रकाश डावर एवं डॉ- पंकज डावर ने नेत्रदान के लिए सहमति प्रदान की। परिवार के इस निर्णय से दिवंगत की स्मृति को दूसरों के जीवन में रोशनी के रूप…
काशीपुर को स्वच्छ और आधुनिक बनाने सहित बेहतर शिक्षा हेतु महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और आईजीएल से मांगी मदद
काशीपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के साथ साथ छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षण संस्थानों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु महापौर दीपक बाली ने समाज सेवा में अग्रणीय रहने वाली दो औद्योगिक इकाइयों नैनी पेपर्स एवं इंडिया ग्लाइकोल्स से सी- एस -आर फंड के तहत सहयोग मांगा है। इस संबंध में नगर निगम द्वारा दोनों औद्योगिक इकाइयों को जनहित के विकास कार्यों हेतु जो प्रस्ताव भेजे गए हैं वह कार्य करोड़ों रुपए की लागत से पूरे होंगे। महापौर दीपक बाली ने कहा कि…
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभी भी मौका, बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगा निर्वाचन आयोग
देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए नागरिकों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता बनने का एक और अवसर उपलब्ध कराया है। प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके अंतर्गत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के साथ ही पहले से दर्ज नाम, पते और अन्य विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उनमें संशोधन कराने की सुविधा…
मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये की दी मंजूरी, सड़क, पुल, पार्किंग और पेयजल योजनाओं को मिलेगी गति
देहरादून। उत्तराखंड में अवस्थापना विकास को गति देने और विभिन्न जनपदों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सड़क, पुल, पार्किंग और पेयजल से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए कुल 155.96 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की ओर से दी गई इस स्वीकृति के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सड़क निर्माण, पुनर्निर्माण, सुधारीकरण और पुलों के निर्माण एवं उच्चीकरण से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही कर्मचारी कल्याण से संबंधित प्रस्तावों पर…
निदेशक कुमाऊं डॉ. के.के. अग्रवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, टीकाकरण से लेकर गर्भवती महिलाओं की जांच पर दिया जोर
रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार, 21 नवंबर 2026 को निदेशक कुमाऊं मंडल डॉ. के.के. अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी ने निदेशक कुमाऊं का स्वागत करते हुए उन्हें जनपद में संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा बैठक में निदेशक डॉ. अग्रवाल ने टीकाकरण…
