काशीपुर। श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की ओर से आयोजित पंजाबी रामलीला का बीती रात महापौर दीपक बाली ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आहवान किया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, सत्य, धर्म और सदाचार का संदेश समाज तक पहुंचाती है। उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों और कलाकारों को भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से सभी पर अपनी कृपा बनाए रऽने की कामना की। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मल्होत्र, कांग्रेस नेत्री एवं चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ- दीपिका गुड़िया, व्यापारी नेता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अश्विनी छाबड़ा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, पंजाबी समाज के वयोवृद्ध नेता चिम्मनलाल छाबड़ा तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप सहगल ने भी आयोजन समिति, कार्यकर्ताओं और कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने पंजाबी रामलीला के इतिहास और उसकी परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराते हैं। इस दौरान क्लब अध्यक्ष अनिल सिंधवानी, महामंत्री मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव सेतिया एवं जयप्रकाश अरोरा, कोषाध्यक्ष रमेश सपरा, डायरेक्टर दीपक चावला, वरिष्ठ भाजपा नेता िऽलेंद्र चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, एनसी बाबा, अलका पाल, हिमांशु अरोरा, संजय चतुर्वेदी, पवन कपूर, नवीन अरोरा, अनिल डाबर, कांग्रेस नेता जितेंद्र सरस्वती तथा छावनी चिल्ड्रन स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा सहित अनेक गणमान्य वं बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
