नगर क्षेत्र में शांति भंग करने के आरोप में छह लोगों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। नगर के मुख्य चौराहे पर लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग मचाकर अफरातफरी का माहौल पैदा करने और शांति भंग करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध 170 के तहत कार्रवाई कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्रतार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र सुऽदेव सिंह, सुऽविंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, कोमल सिंह पुत्र प्रेम सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह, हरदीप सिंह तथा लवप्रीत पुत्र कुलदीप के रूप में हुई है। सभी आरोपी गांधीनगर, ढकिया नंबर-1, कुंडेश्वरी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, बाजार में शांति भंग करने के मामले में सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment