18 से 20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, भुकुंड भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

केदारनाथ। दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य **डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती ने बताया कि** दीपावली के अवसर पर केदारनाथ धाम के क्षेत्रपाल एवं रक्षक भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के दौरान स्थानीय हक-हकूकधारी, तीर्थ पुरोहित, मंदिर समिति के सदस्य तथा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदारनाथ धाम के मुख्य कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मंदिर समिति के अनुसार आगामी 11 नवंबर को विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद धाम में शीतकालीन व्यवस्थाओं और परंपराओं के अनुरूप आगे की धार्मिक गतिविधियां संपन्न होंगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment