काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन अवसर पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दीपावली समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कैंडल डेकोरेशन, दीया डेकोरेशन एवं रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता एवं मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दीपावली के महत्व, परंपराओं एवं खुशियों को लेकर भाषण भी प्रस्तुत किए। इसके साथ ही बच्चों को सुरक्षित एवं पर्यावरण…
