18 से 20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, भुकुंड भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

केदारनाथ। दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य **डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती ने बताया कि** दीपावली के अवसर पर केदारनाथ धाम के क्षेत्रपाल एवं रक्षक भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने…

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया दीपोत्सव

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री **पुष्कर सिंह धामी**, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का विधिवत पूजन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया और आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, वहीं मिठाई बांटकर सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस…