प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, निवेश और विकास में प्रवासियों की भागीदारी पर दिया जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आगामी 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासी नागरिक देश-विदेश में अपनी प्रतिभा, मेहनत और कार्यक्षमता के माध्यम से प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए उनके अनुभव, विशेषज्ञता और सुझावों का उपयोग किया…

राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, विकसित उत्तराखंड का रोडमैप किया प्रस्तुत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों, अमर शहीदों और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए राज्य के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित उत्तराखंड बनाने के लक्ष्य को लेकर प्रदेश सरकार…