स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कोटे में फर्जीवाड़े का खुलासा, चार MBBS दाखिले रद्द

देहरादून। उत्तराखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे के तहत एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले चार अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दौरान चारों अभ्यर्थियों के आवेदन में जिस धर्मवीर वर्मा पुत्र खजान सिंह के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिचय पत्र का इस्तेमाल किया गया था, उसका नाम जिला प्रशासन के संबंधित सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं पाया गया। इसके साथ ही आवेदन में दर्ज पतों पर भी चारों अभ्यर्थियों अथवा उनके परिवार के सदस्यों के निवास की पुष्टि नहीं हो सकी। मामले की…

ईडी की कार्रवाई के बाद उत्तराखंड की सियासत में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से इस्तीफे की पेशकश की

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी। शुक्रवार को हरीश रावत के पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। इसके बाद देर रात हरीश रावत ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट साझा करते हुए संगठन में…

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: ऊधम सिंह नगर में जिला न्यायालय समेत छह बाह्य न्यायालयों में होगा आयोजन, विभिन्न मामलों का होगा निस्तारण

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आगामी 12 सितम्बर 2026, द्वितीय शनिवार को जनपद ऊधम सिंह नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ममता पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा 12 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन रूद्रपुर स्थित जिला न्यायालय के साथ-साथ वाह्य…

ग्राम्य विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सीडीओ ने कूड़ा निस्तारण और स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

रुद्रपुर। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में वीबीजी राम जी (मनरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), ग्रामोत्थान (रीप), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, ग्रामीण स्वच्छता के अंतर्गत रूरल वेस्ट मैनेजमेंट, पुस्तकालयों की स्थापना एवं संचालन, सांसद निधि तथा विधायक निधि सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वीबीजी…

भाजपा ने जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष पद के लिए ममता मेहरोत्रा को बनाया प्रत्याशी

काशीपुर। भाजपा ने जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उधमसिंहनगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा की पत्नी ममता मेहरोत्रा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ममता मेहरोत्रा के नाम की घोषणा के बाद जिले की सहकारी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी ने तीन जिलों के जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों के…

हल्द्वानी में सीएम धामी ने साधे दो मोर्चे, रेलवे अतिक्रमण पर दो टूक और 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी दौरे के दौरान एक ओर बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सरकार का रुख स्पष्ट किया, वहीं दूसरी ओर विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया। मीडिया से बातचीत के दौरान रेलवे अतिक्रमण को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जहां अतिक्रमण है, वहां उसे हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाना चाहिए, ताकि रेलवे से जुड़े विकास कार्यों…

पंजाबी गौरव सम्मेलन में सीएम धामी ने सराहा सिख समाज का योगदान, कहा- तराई के विकास में निभाई अहम भूमिका

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ‘वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी गौरव सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पंजाबी समाज की समृद्ध परंपरा,…

नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का भावपूर्ण स्मरण करते हुए किया गया। इस दौरान मंचासीन सभी मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का समिति की ओर से सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत…

पंतनगर एयरपोर्ट पर विमान अपहरण की मॉक एक्सरसाइज सफल, सुरक्षा एजेंसियों ने परखी आपात तैयारी

पंतनगर। पंतनगर हवाई अड्डे पर बुधवार 9 सितंबर 2026 को विमान अपहरण जैसी गंभीर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए Anti-Hijacking Mock Exercise का सफल आयोजन किया गया। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य विमान अपहरण जैसी आकस्मिक परिस्थिति में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों, प्रशासनिक विभागों और संबंधित संस्थानों की तत्परता, आपसी समन्वय, संचार व्यवस्था, प्रतिक्रिया समय तथा निर्धारित जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन का परीक्षण करना था। मॉक एक्सरसाइज के तहत पंतनगर एयरपोर्ट पर विमान अपहरण की काल्पनिक स्थिति…

हिमालय दिवस पर सीएम धामी की बड़ी पहल, संरक्षण के लिए एक करोड़ और ‘हिमालय विभूति सम्मान’ का ऐलान

देहरादून। हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के संरक्षण, संवर्धन और सतत विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लिए हिमालय केवल पर्वतों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रदेश की पहचान, संस्कृति, जीवनशैली और अस्तित्व का आधार है। सोमवार को वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हिमालय परिषद में मूलभूत सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों को मजबूत करने के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही…