काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर की ओर से रामनगर रोड स्थित रोटरी भवन में विशेष शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के 18 प्रतिष्ठित विद्यालयों से जुड़े पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय शैक्षिक सेवाओं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति, काशीपुर के सहयोग से आठ दिवसीय योग शिविर का भी शुभारंभ हुआ। समारोह में वक्ताओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा…
Category: उत्तराखंड
लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। वारंटियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रोहित पुत्र नंद किशोर निवासी टांडा उज्जैन, दीपक सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी मेहमूदपुर, पीपली नायक, थाना टांडा रामपुर तथा शमसु उर्फ शमसुद्दीन पुत्र अब्दुल सलाम निवासी अलीखां, काशीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई…
सीएम धामी आज शुरू करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
देहरादून। प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के साथ उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आर्थिक अथवा भौगोलिक परिस्थितियों के कारण महंगी कोचिंग से वंचित रहने वाले युवाओं को भी बेहतर तैयारी का अवसर मिल सकेगा। योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के…
धराली आपदा में दुपट्टे के टुकड़े से बंधा रिश्ता, आज भी कायम है धामी और धनगौरी का भाई-बहन का नाता
देहरादून। धराली में आई भीषण आपदा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गुजरात की धनगौरी बरोलिया के बीच दुपट्टे के एक छोटे से टुकड़े से बना भाई-बहन का भावनात्मक रिश्ता आज भी पूरी आत्मीयता के साथ कायम है। पिछले वर्ष अगस्त में उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान आपदा में फंसी धनगौरी की मुलाकात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई थी। आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने वहां फंसे लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा…
बनबसा में युवाओं से रूबरू हुए सीएम धामी, नशे और शिक्षा पर हुई खुलकर चर्चा
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में युवाओं के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। संवाद के दौरान युवाओं ने नशे की बढ़ती समस्या, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार से जुड़े विषयों पर बेबाकी से अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखी। युवाओं ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता और प्रभावी कार्रवाई के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि युवा सही दिशा में आगे बढ़ सकें। इस दौरान टनकपुर में बड़ी प्रतियोगी…
चंपावत में सीएम धामी ने मातृशक्ति को दी सौगातों की बात, बोले- बहनों और बेटियों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता
चंपावत। सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की मातृशक्ति को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चंपावत से उनका विशेष जुड़ाव है और जब भी वह यहां आते हैं, उन्हें अपने परिवार के बीच आने जैसा अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता और मातृशक्ति से मिलने वाला स्नेह उन्हें नई ऊर्जा देता है और यही ऊर्जा उन्हें प्रदेश के विकास तथा जनसेवा के लिए लगातार काम करने की ताकत देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का प्रमुख उद्देश्य…
महंगाई और छात्र उत्पीड़न को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
काशीपुर। देश में बढ़ती महंगाई, छात्र उत्पीड़न समेत कई मांगों को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेकेंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन कर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। छात्रों से जुड़े मुद्दों और कथित उत्पीड़न को लेकर भी सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान…
काशीपुर के धनोरी में सड़क किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
काशीपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में धनोरी स्थित रामनगर रोड के किनारे एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है और युवती की मौत को लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार धनोरी क्षेत्र में रामनगर रोड के किनारे स्थानीय लोगों ने एक युवती का शव पड़ा…
रक्षाबंधन पर धामी सरकार का महिलाओं को तोहफा, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
देहरादून। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए दो दिनों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य की महिलाएं 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के भीतर संचालित उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। दोनों दिनों के दौरान प्रदेश के भीतर सफर करने वाली महिलाओं से रोडवेज बसों में…
गंगोत्री हाईवे की तांबाखाणी सुरंग में फिर फूटी जलधारा, आठ माह बाद भी मरम्मत का इंतजार
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तांबाखाणी सुरंग की दीवार से एक बार फिर पानी की जलधारा फूटने से सुरंग में जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ गई है। सुरंग की दीवार से पानी रिसने की यह घटना तीसरी बार सामने आई है, जिसके बाद इसके निर्माण की गुणवत्ता और लंबे समय से लंबित सुधारीकरण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि सुरंग को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को हस्तांतरित किए करीब आठ माह का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक इसमें मरम्मत और…
