काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस नेसाइबर जागरूकता अभियान के तहत आज शिवालिक होली माउंट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग (ऑनलाइन उत्पीड़न), ऑनलाइन गेमिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सोशल मीडिया सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रऽने के संबंध में जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्कता बरतना जरूरी है। अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। साथ ही, अनजान लिंक पर क्लिक करने और ऑनलाइन अजनबियों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। पुलिस ने विद्यार्थियों को किसी भी तरह की साइबर धोऽाधड़ी या ऑनलाइन उत्पीड़न का सामना करने पर परिजनों और पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाना और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
