एसआईआर पर कांग्रेस के विरोध को लेकर सीएम धामी का निशाना, बोले- मतदाता सूची की पारदर्शिता के लिए जरूरी प्रक्रिया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मुद्दे पर भ्रामक प्रचार करने के बजाय कांग्रेस को अपने शासनकाल के इतिहास पर भी नजर डालनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है…

विवाहिता की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

काशीपुर। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घरेलू विवाद के दौरान तीसरी मंजिल से नीचे फेंककर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। बाजपुर रोड स्थित ग्राम कुंडेश्वरा में आलू फैक्ट्री के पास रहने वाला शिशुपाल पुत्र बीरभान सिंह कैटरिंग के काम में मजदूरी करता है। वह पिछले…

407 और इलेक्ट्रॉनिक टेंपो की भिड़ंत में महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत जबकि दो लोग गंभीर घायल

काशीपुर। काशीपुर जसपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 74 पर तेज रफ्तार टाटा 407 में एक इलेक्ट्रॉनिक टेंपो को रौंद डाला, जिसमें सवार पांच लोगों में से महिला और इलेक्ट्रॉनिक टेंपो चालक समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को काशीपुर और जसपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है घटना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी मृतको को काशीपुर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया और पंचनामा भरने के बाद सभी को…

फैक्टरी में सोलर प्लांट लगाने के दौरान छत से गिरकर मजदूर की मौत

काशीपुर। एक फैक्टरी में सोलर प्लांट लगाने के दौरान फाइबर शीट की छत से गिरकर 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पैगा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पता चला है कि, उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी सद्दाम (30) काशीपुर के ग्राम धीमरखेड़ा में किराये के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। वह महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्टरी में सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनी के साथ काम करने गया…

महापौर का फरमान नवरात्र पर 11 से 20 अक्टूबर तक मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

काशीपुर। शारदीय नवरात्र को देखते हुए काशीपुर नगर निगम ने नगर निगम क्षेत्र में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। महापौर दीपक बाली के निर्देश पर नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार के कच्चे मांस की बिक्री तथा पके हुए मांस का विक्रय करने वाले रेस्टोरेंट और भोजनालयों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 11 अक्टूबर से…

विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने किया जागरूक

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस नेसाइबर जागरूकता अभियान के तहत आज शिवालिक होली माउंट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग (ऑनलाइन उत्पीड़न), ऑनलाइन गेमिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, सोशल मीडिया सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रऽने के संबंध में जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्कता बरतना जरूरी है। अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड…

जीएमओयू में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का आरोप, 1.81 करोड़ रुपये के कथित गबन की जांच की मांग

कोटद्वार। गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का एक और मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन की जांच में करीब 1.81 करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला उजागर होने के बाद कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में जीएमओयू के संयुक्त सचिव नितिन रावत ने पुलिस उपाधीक्षक को तहरीर सौंपकर वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के दौरान हुई कथित अनियमितताओं की जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के…

सीएम धामी का ऐलान: आपदा प्रभावित व्यापारियों को राहत, मंडी शुल्क का होगा परीक्षण

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों और कारोबारियों को परेशान करने के बजाय उन्हें प्रोत्साहित करने की स्पष्ट नीति के साथ काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में व्यापारियों का उत्पीड़न होता था और कांग्रेस की मानसिकता आज भी वैसी ही है। उद्योगपतियों और कारोबारियों को कठघरे में खड़ा करना तथा उन्हें चोर या देश का दुश्मन बताना इसी सोच को दर्शाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में…