ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा

काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 अगस्त 2026 को अजय कुमार पुत्र गौतम कुमार, निवासी कुंडेश्वरी, कोतवाली काशीपुर, ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया था कि उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK 18 M-3108 को कुंडेश्वरी स्थित उसके घर के बाहर से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 340/26,…

धामी सरकार का बड़ा खेल अभियान, सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के युवाओं में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में मौजूद खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल महाकुंभ-2026 के आयोजन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर उपलब्ध कराना है। खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत “खेल महाकुंभ-2026–मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी” के नाम से किया जाएगा, जिसके लिए…

धामी सरकार का बड़ा खेल अभियान, सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के युवाओं में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में मौजूद खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल महाकुंभ-2026 के आयोजन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर उपलब्ध कराना है। खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत “खेल महाकुंभ-2026–मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी” के नाम से किया जाएगा, जिसके लिए…

धामी सरकार की नीतियों से उत्तराखंड में स्टार्टअप क्रांति को मिल रहा बढ़ावा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश को एक मजबूत और वाइब्रेंट स्टार्टअप हब के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार की दूरदर्शी नीतियों, मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम और युवाओं में बढ़ती उद्यमिता की भावना के चलते उत्तराखंड में नवाचार और स्वरोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। धामी सरकार का विशेष जोर प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा, नए विचारों और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने पर है, ताकि युवा केवल रोजगार तलाशने वाले न बनें, बल्कि अपने उद्यम स्थापित…

महापौर बाली ने स्वच्छता चौपाल लगाकर जनता से मांगा सफाई के प्रति सहयोग

काशीपुर। शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाकर काशीपुर को काशी की तरह सजाने हेतु जनता को जागरूक करने के लिए महापौर दीपक बाली ने पूरे प्रदेश में एक अनूठी पहल शुरू करते हुए नगर के वार्ड नंबर 1 में गिरीताल बायपास रोड पर दूसरी स्वच्छता चौपाल लगाकर जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता चौपाल के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल रहे। स्वच्छता चौपाल के दौरान लोगों ने खुद स्वीकार किया की नेता चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच नहीं आते जबकि महापौर दीपक…

2027 चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, लोकसभा स्तर पर बैठकों का दौर शुरू

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन की ओर से अब प्रदेश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर चुनावी रणनीति को धार देने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे पहले भाजपा की ओर से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में मंडल अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों के साथ बैठकें आयोजित की गई थीं, जिसके बाद अब विधायकों और सांसदों के साथ लोकसभा स्तर पर बैठकों का दौर शुरू किया गया है। वर्ष 2027…

NIOS में शिक्षकों के लिए अवसर, उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन और पर्यवेक्षक के कार्य के लिए मांगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व एवं कार्यरत शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से अवसर उपलब्ध कराया गया है। एनआईओएस के क्षेत्रीय केंद्र, देहरादून ने उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों में कार्यरत तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों से उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन और पर्यवेक्षक के कार्य के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस प्रक्रिया में विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, व्याख्याता, प्रधानाचार्य और पीजीटी पद पर कार्यरत शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।…

एक मंडी-एक गांव योजना: उत्तराखंड में 23 गांव बनेंगे मॉडल कृषि विपणन ग्राम

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत प्रदेश की सभी 23 कृषि उत्पादन मंडी समितियां एक-एक गांव को गोद लेकर उन्हें मॉडल कृषि विपणन ग्राम के रूप में विकसित करेंगी। ‘एक मंडी-एक गांव’ योजना के तहत चयनित गांवों में किसानों को उपज के विपणन, भंडारण, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्द्धन की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। राज्य में कृषि उत्पादन की पर्याप्त संभावनाओं के…

थारू समाज के विकास और संस्कृति के संरक्षण पर सीएम धामी ने दिया जोर

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए थारू संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण के साथ समाज के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में थारू समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और समाज के प्रति सरकार के सहयोग तथा थारू संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और थारू समाज के बीच संवाद विश्वास और विकास की साझेदारी को मजबूत करने का माध्यम…

काशीपुर में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, महापौर दीपक बाली के साथ मुस्लिम भाइयों ने भी लगाए देश भक्ति नारे

काशीपुर। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर आज यहां महापौर दीपक बाली ने ऐसा इतिहास रच दिया जिसे लोगों ने कहा कि भूतों न भविष्यति। जो काम महापौर ने किया है वह आज तक कोई नहीं कर पाया। नगर निगम में झंडा फहराने और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत अल्ली खां चौक के लिए जो तिरंगा यात्रा निकली उसमें काशीपुर का सामाजिक सौहार्द देखते ही बनता था, क्योंकि उसमें हिंदू मुस्लिम सिख और इसाई सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। सबसे बेहतर बात तो यह रही कि अल्ली खां…