काशीपुर में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, महापौर दीपक बाली के साथ मुस्लिम भाइयों ने भी लगाए देश भक्ति नारे

काशीपुर। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर आज यहां महापौर दीपक बाली ने ऐसा इतिहास रच दिया जिसे लोगों ने कहा कि भूतों न भविष्यति। जो काम महापौर ने किया है वह आज तक कोई नहीं कर पाया। नगर निगम में झंडा फहराने और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत अल्ली खां चौक के लिए जो तिरंगा यात्रा निकली उसमें काशीपुर का सामाजिक सौहार्द देखते ही बनता था, क्योंकि उसमें हिंदू मुस्लिम सिख और इसाई सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। सबसे बेहतर बात तो यह रही कि अल्ली खां…

80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण

देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम देहरादून में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया और फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया, जिनमें 7 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवा के आधार पर तथा 6 को…

जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान ने बांधा समां

काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना व्यक्त की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम…

कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: मुख्यमंत्री ने SSP हरिद्वार नवनीत सिंह और SP सिटी अभय कुमार सिंह को मेडल से किया सम्मानित

हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के लिए एक और सम्मानजनक अध्याय जुड़ा। मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने SSP हरिद्वार नवनीत सिंह और SP सिटी अभय कुमार सिंह को मेडल से अलंकृत कर सम्मानित किया। यह सम्मान महज एक पदक नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा, उत्कृष्ट सेवाओं, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण की पहचान है। दोनों पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता को मिले इस सम्मान से हरिद्वार पुलिस का गौरव बढ़ा है। मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाना उन अधिकारियों…

टीएचडीसी टनल हादसा: सीएम धामी ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

चमोली। मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति का जायजा लिया और बचाव दलों से टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। यह हादसा विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआर टनल में हुआ, जिसकी लंबाई करीब तीन किलोमीटर है। टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से…

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की मुलाकात

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के परिजनों के सम्मान और उनसे आत्मीय संवाद की कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के भाऊवाला स्थित शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों से उनकी कुशलक्षेम जानी तथा वीर सपूत को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए शहीद के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान…

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना का उत्सव है। तिरंगा देश की अस्मिता, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। यह अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का माध्यम है। उत्तराखंड की…

सीएम धामी ने शिवमहापुराण कथा में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिफेंस कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में राधाकृष्ण मंदिर समिति की ओर से आयोजित शिवमहापुराण कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध आध्यात्मिक चेतना, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से है। राज्य की यह विशिष्ट पहचान देश-दुनिया में उत्तराखंड को अलग स्थान प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज…

रुद्रपुर में संदिग्ध हालत में मिला मजदूर का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित एक ग्राउंड में काम के लिए घर से निकले मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक तौर पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की पत्नी ने शव की पहचान बरेली निवासी विजय (35) के रूप में की। पहचान के बाद महिला ने अपने पति की मौत को लेकर उसके कुछ साथियों पर हत्या की आशंका जताते हुए…

उत्तराखंड में 15 हजार शिक्षकों को राहत की उम्मीद, अलग से टीईटी कराने की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में करीब 15 हजार शिक्षकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अलग से अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने की तैयारी कर रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इस संबंध में उत्तर प्रदेश में लागू व्यवस्था का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि एनसीटीई की 23 अगस्त 2010 की अधिसूचना के बाद कक्षा एक से…