दो पक्षों में जमकर हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के तीन लोग गिरफ्तार

काशीपुर। आज दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए आमादा हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े तक फट गए। गश्त कर रही मौके पर पहुंची कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ने स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। लेकिन जब दोनों पक्ष नहीं माने तो शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों को धारा 170/126/135(3) बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। गिरफ्रतार अभियुक्तों में सुखदेव सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी हिम्मतपुर, संजय बोरा पुत्र अर्पण सिंह बोरा, निवासी वार्ड नंबर छह, हिम्मतपुर व मोहन सिंह पुत्र आनंद मोहन, निवासी वार्ड नंबर एक, हिम्मतपुर शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, कांस्टेबल नरेन्द्र राणा व रंजन बृजवासी व होमगार्ड विमल कुमार शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment