श्रीराम कथा में भगवान श्रीराम की भक्ति और राम नाम के महत्व का संदेश दिया

काशीपुर। श्रीराम कथा गंगाप्रवाह के पांचवें दिन कथा व्यास पूज्य स्वामी पं- बृजेश पाठक महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की भक्ति और राम नाम के महत्व का संदेश दिया। कथा व्यास ने श्रीरामचरित मानस में वर्णित महर्षि वाल्मीकि द्वारा प्रभु श्रीराम के लिए बताए गए 14 निवास स्थानों में से पांचवें स्थान की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का पूर्ण विश्वास था कि भगवान श्रीराम के निवास के लिए मनुष्य का हृदय रूपी मंदिर सर्वश्रेष्ठ स्थान है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने गुरु को…

उत्तराखंड में चार बड़े रोजगार मेले, 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

देहरादून। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से उत्तराखंड में अगले चार महीनों के भीतर चार बड़े रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें देश की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों की भागीदारी रहेगी और करीब 10 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रस्तावित चार रोजगार मेलों में दो मेले गढ़वाल मंडल और दो कुमाऊं मंडल में…

EMI नहीं भरने पर तुरंत लॉक नहीं होगा मोबाइल-लैपटॉप, RBI ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन पर खरीदे गए मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की रिमोट लॉकिंग और लोन रिकवरी प्रक्रिया को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के तहत यदि कोई ग्राहक EMI का भुगतान समय पर नहीं करता है तो बैंक या वित्तीय कंपनी उसके डिवाइस को तुरंत रिमोटली लॉक नहीं कर सकेगी। नियमों के अनुसार, यदि EMI 30 दिनों से अधिक समय तक बकाया रहती है तो ग्राहक को पहले नोटिस दिया जाएगा और कुछ पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। इसके…

उत्तराखंड में अपना बेस बनाने की ऋषभ पंत की इच्छा, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सहयोग के निर्देश

देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की उत्तराखंड में अपना बेस बनाने और राज्य से जुड़कर काम करने की इच्छा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी अपील पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को ऋषभ पंत से संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पंत ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए उत्तराखंड में जमीन उपलब्ध कराने में मदद की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली…

हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे, करीब 30 किमी नए मार्ग से उत्तराखंड को मिलेगा बड़ा लाभ

हरिद्वार। गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक जोड़ने का रास्ता अब साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण की देखरेख में बन रहे इस एक्सप्रेसवे को उत्तराखंड के हरिद्वार से जोड़ने के लिए पिछले महीने दोनों राज्यों के बीच सहमति बनी थी, जिसके बाद इससे संबंधित दोनों समझौता ज्ञापनों (एमओयू) को अंतिम रूप दिया गया और अब कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। प्रस्तावित मार्ग बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक पहुंचेगा और इसकी लंबाई करीब 30 किलोमीटर होगी। दोनों राज्यों के बीच हुए एमओयू में इस मार्ग…

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाई कोर्ट के लिए गौलापार में 30 हेक्टेयर भूमि मंजूर, खेल विश्वविद्यालय समेत कई प्रस्तावों पर मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 15 अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय उत्तराखंड हाई कोर्ट के लिए हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में 30 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति देना रहा। इसके साथ ही राज्य के विकास, खेल, श्रम, समाज कल्याण और पशुपालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई। बैठक में उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय…

खनन विभाग सख्त: ₹1500 करोड़ राजस्व लक्ष्य तय, अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व वृद्धि, बकाया वसूली तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। खनन निदेशालय, देहरादून में निदेशक राजपाल लेघा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्य के सभी जिला खान अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभाग का ₹1500 करोड़ राजस्व प्राप्ति लक्ष्य निर्धारित किया गया। निदेशक ने सभी जिला खान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य को हर…

हाईवे पर औचक निरीक्षण में 9 पुलिसकर्मी निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मंगलवार देर रात हाईवे पर पुलिस चेकिंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद एसएसपी स्वयं निजी वाहन से रात करीब 12 बजे हाईवे पर बनाए गए विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों को गलत लोकेशन बताकर ड्यूटी पर होने की जानकारी दी। मामले…

मुख्यमंत्री धामी ने मंदिरों के सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों के लिए करोड़ों की वित्तीय स्वीकृति दी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सुंदरीकरण एवं आधारभूत विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के पांच मंदिरों के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए कुल 3.45 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर स्थित विकासखंड द्वारीखाल के कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर के सुंदरीकरण कार्य हेतु कुल 72.67 लाख रुपये की…

कांवड़ मेले के चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 31.50 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर हुए रवाना

हरिद्वार। कांवड़ मेले के चौथे दिन धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। रविवार को करीब 31 लाख 50 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 76 लाख 85 हजार से अधिक श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। रविवार तड़के से ही हर की पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। देर रात…