काशीपुर। आज उत्तराखंड के कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक काशीपुर पहुंचकर सबसे पहले उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, कुमाऊं कमिश्नर के आगमन की खबर लगते ही अधिकारियों के होश उड़ गए, इसके उपरांत कुमाऊं कमिश्नर ने काशीपुर की तहसील का भी बारीकी से औचक निरीक्षण किया, इस दौरान दाखिल खारिज ओर 143 में अनियमितता को देख कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों को जमकर लताड़ा, उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अधिकारियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेना होगा, अगर किसी प्रकार की अधिकारियों द्वारा हिला…
Category: उत्तराखंड
महापौर की पहल पर व्यापार मंडल और राजस्व कर विभाग के अधिकारियों की बैठक, अब नहीं होगा सर्वे
काशीपुर। नगर व क्षेत्र में प्रतिष्ठानों पर राजस्व कर विभाग द्वारा की जा रही जीएसटी संबंधी सर्वे कार्रवाई को लेकर व्यापारियों के बीच उपजे असंतोष के बाद अब मामले में संवाद और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। मेयर दीपक बाली की पहल पर नगर निगम सभागार स्थित उनके कार्यालय में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, व्यापारियों तथा राजस्व कर विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुमाऊं प्रभारी व्यापार मंडल अश्विनी छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। वहीं राजस्व कर विभाग की…
मां नंदा के दरबार में पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बामणी गांव स्थित मां नंदा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने मां नंदा से उत्तराखंड को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने तथा प्रदेशवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों और विशेष रूप से मातृशक्ति से मिले…
बदरीनाथ में ‘देवभूमि सांस्कृतिक समारोह’ में दिखी उत्तराखंड की समृद्ध विरासत, सीएम धामी ने नन्ही श्रद्धालु को गोद में उठाकर जताया स्नेह
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि सांस्कृतिक समारोह’ के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धा, संस्कृति और लोक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान बदरीनाथ भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे। कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री धामी ने एक नन्ही श्रद्धालु को अपनी गोद में उठाकर स्नेह जताया, जिसका दृश्य लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।भारतीय सेना और जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस…
सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
काशीपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन दिवस को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिसमें स्वच्छता अभियान, पौधारोपण,रक्तदान शिविर लगाकर मना रहे हैं, इसी क्रम में आज काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में अल्पसंख्यक मोर्चा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर ब्लड डोनेट किया। यहां बता दे की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी उनके जन्मदिन को सेवा पकवाड़ा के…
कार की टक्कर से दो बाइक सवार हुए चोटिल
काशीपुर। नगर के नागनाथ मंदिर के पास कार सवार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल को एलडी भट्ट उपजिला राजकीय चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पता चला है कि विजयनगर नई बस्ती निवासी मोहम्मद आजिम पुत्र मोहम्मद अली मजदूरी का काम करता है। वह काम के सिलसिले में बाहर गए थे और बीती देर शाम अपने…
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी ने युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
काशीपुर। आज उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने काशीपुर पहुंचे, दोपहर 11:55 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे आईजीएल हैलीपैड काशीपुर पहुँचे। तदोपरांत मुख्यमंत्री कार द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। तथा दोपहर 01:00 बजे काशीपुर के कुंडेश्वरी रोड स्थित एक होटल पहुंचें। जहां उन्होंने ” युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके परिवार जनों की कुशल छेम जानी और कार्यकर्ताओं वह अन्य…
हरिपुर में यमुना घाट का लोकार्पण, सीएम धामी बोले- पौराणिक स्वरूप लौटाने का संकल्प हो रहा पूरा
देहरादून/कालसी, 17 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर, कालसी में यमुना तट पर प्रथम चरण में निर्मित घाट का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। हरिपुर में नवनिर्मित यमुना घाट को क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री धामी ने हरिपुर क्षेत्र की धार्मिक पहचान को पुनर्स्थापित करने और यमुना तट को विकसित करने की…
दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, केक काटकर साझा की खुशियां
देहरादून, 17 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का अवसर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में अध्ययनरत बच्चों के साथ बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उनसे आत्मीयता के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ काफी समय बिताया और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय उन्हें नई ऊर्जा और…
महापौर और नगर आयुक्त ने द्रोणा सागर पर प्रधानमंत्री जी का दीपोत्सव के साथ मनाया जन्मदिन
काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय पटल पर ख्याति प्राप्त देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज यहां पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया।साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी गयीं।प्रधानमंत्री के स्वच्छता के मूल मंत्र को सार्थक रूप देते हुए महापौर दीपक बाली के निर्देशन में काशीपुर नगर निगम ने पांडव कालीन पौराणिक एवं धार्मिक स्थल द्रोणा सागर पर स्वच्छता अभियान के साथ-साथ आशीर्वाद का एक दिया कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव आयोजित किया। इस शानदार समारोह में महापौर दीपक बाली नगर आयुक्त रविंद्र…
