अब अपंजीकृत मदरसों सहित अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों की तालाबन्दी करने का भी प्राधिकरण को अधिकार

काशीपुर। उत्तराखंड में प्राधिकरण से बिना मान्यता प्राप्त चल रहे मदसों सहित अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों को तालाबन्दी करने व संचालकों पर पांच लाख रूपये तक जुर्माने लगाने तथा रिसीवर नियुक्त करने का अधिकार भी 30 जून 2026 से प्राधिकरण को मिल गया है। मकतब तथा इन्टर/बारहवीं से उच्च शिक्षा/डिग्री शिक्षा देने वाले अल्पसंख्यक संस्थान अधिनियम परिधि से बाहर हैं व उन्हें चलाने पर कोई रोक नहीं हैं। सरकार द्वारा गठित उत्तराखंड मदरसा बोर्ड 13 वर्षों तक 5-5 परीक्षायें कराता रहा यद्यपि उसमें परीक्षार्थियों की संख्या कम ही रही हैं। काशीपुर…

माक्षार्थ फाउंडेशन ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान समारोह आयोजित

काशीपुर। नगर के कुंडेश्वरी रोड स्थित शगुन गार्डन हाल में बीती शाम माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया, वहीं गीत-संगीत, कविता और काव्य पाठ से सजी सांस्कृतिक संध्या ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कुमारी सीमा चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद फाल्गुनी मेहरा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय वातावरण प्रदान किया। माक्षार्थ…

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में हजारों लीटर लहन नष्ट कर की अवैध शराब बरामद

काशीपुर। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-03 काशीपुर में व्यापक छापेमारी की गई।अभियान के दौरान ग्राम रम्पुरा में नाले और खेतों में चल रही अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों का भंडाफोड़ करते हुए तीन अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर करीब 15 हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। तलाशी के दौरान लगभग 130 लीटर अवैध…

क्षेत्र के समस्त हिस्ट्रीशीटर की पुलिस ने कराई परेड किसी भी अपराधी गतिविधि से दूर रहने की दी सलाह

काशीपुर। क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस ने कोतवाली बुलाकर उनकी परेड कराई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनके वर्तमान आचरण एवं गतिविधियों की समीक्षा की। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने, कानून का पालन करने तथा अच्छा चाल-चलन बनाए रखने के लिए सख्त चेतावनी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने या किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर…

काशीपुर मीडिया सेंटर और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुआ जनहित संवाद कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। नगर क्षेत्र के शगुन गार्डन में काशीपुर मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित ‘जनहित संवाद’ कार्यक्रम ऐतिहासिक, गरिमामय एवं सफल आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, मीडिया और समाज के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना था। इस दौरान शहर में जलभराव, खाली प्लॉटों की समस्या, नशे के बढ़ते प्रचलन, तेज रफ्रतार डंपरों से होने वाले हादसे तथा…

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने लगाई फांसी , पुलिस जाँच में जुटी

काशीपुर। महुआखेड़ा के मोहल्ला शक्ति चौराहा में किराये के मकान में रह रही 21 वर्षीय नवविवाहिता ने बीती शाम कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसका विवाह 12 मई को हुआ था। विवाह के बाद दंपती महुआखेड़ा में किराये के मकान में रह रहे थे। बताया गया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:55 बजे उसका पति खाना खाने के लिए घर पहुंचा। मकान का मुख्य गेट बंद था। जबकि छोटा गेट खुला हुआ था। मकान…

सीएम धामी की बड़ी सौगात: ₹495 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति देने और आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए करीब 495 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों में सड़क एवं आधारभूत ढांचा विकास, शहरी निकायों और जिला पंचायतों को वित्तीय सहायता, धार्मिक एवं पर्यटन परियोजनाएं, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पांचवें और छठे वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि तथा अल्मोड़ा की…

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड, उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल बने दे

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य गठन के बाद सबसे लंबे समय तक राज्यपाल रहने का नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने वाले गुरमीत सिंह का कार्यकाल अब 4 वर्ष, 9 माह और 21 दिन का हो चुका है, जो राज्य के इतिहास में किसी भी राज्यपाल का सबसे लंबा कार्यकाल है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संवैधानिक दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए राजभवन को जनसंवाद, नवाचार, शिक्षा, युवा प्रेरणा…

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मिले सीएम धामी, बोले- आप ही हैं देवभूमि के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर

मुंबई/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के भव्य सम्मेलन में देश-विदेश में बसे उत्तराखंड मूल के लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें राज्य के विकास का महत्वपूर्ण भागीदार बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यसेवक के रूप में अपने पिछले पांच वर्षों की विकास यात्रा, जनसेवा के संकल्प और विकसित उत्तराखंड के विजन को साझा किया। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को जीवंत बनाए रखने वाले प्रवासी उत्तराखंडवासियों के बीच उपस्थित होकर…

₹495 करोड़ की विकास परियोजनाओं को सीएम धामी की मंजूरी, कुंभ-2027 से लेकर सड़क, पर्यटन और कर्मचारियों को बड़ी सौगात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति देने और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से करीब ₹495 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इन फैसलों के तहत सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण, धार्मिक और पर्यटन स्थलों का विकास, शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों को वित्तीय सहायता, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, सीमांत क्षेत्रों के विकास, प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी…