विधानसभा क्षेत्र में तीन टाइल मार्गों का विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया शिलान्यास

काशीपुर। चामुंडा विहार कॉलोनी में लगभग 34 लाख की लागत से बनने वाले तीन टाइल मार्गों का विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विधिवत शिलान्यास किया। मार्गों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग भी पूरी होगी।शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम वार्ड संख्या 35 के पार्षद मयंक मेहता, राज्य मंत्री सीमा चौहान, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल महामंत्री वैभव गुप्ता और जिला मंत्री रजत सिद्धू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था समेत मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। विकास कार्यों के माध्यम से काशीपुर के प्रत्येक वार्ड को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। शिलान्यास पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्गों का निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment