चुनाव को लेकर महंत मोहन गिरी महाराज ने दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स

काशीपुर । आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से ही जोर लगाना शुरू कर दिया है जिसको लेकर समाजवादी पार्टी भी उत्तराखंड मे अपने प्रत्याशी उतार कर चुनाव लडने की बात कर रही है..इसी के मद्देनजर आज काशीपुर के गिरिताल समीप के एक निजी होटल के सभागार मे समाजवादी पार्टी के चुनाव को लेकर मंथन बैठक थी जिसमें उत्तराखंड प्रदेश के सह प्रभारी महंत मोहन गिरी महाराज हरिद्वार से काशीपुर पहुंचे जहां पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और आगामी 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स दिए और रणनीति बनाई. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा का का गठबंधन है तो वह उत्तराखंड में भी आगामी विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर चुनाव की मांग करेगी भारत वर्ष के सबसे बड़े तीर्थ स्थल बद्रीनाथ और केदारनाथ है और जो पर्वतीय राज्य है उनमे तीर्थ स्थल अधिकांश है वहां पर देवी शक्ति है. कल बद्रीनाथ जी मे जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है उस हादसे में एक पायलट 5 तीर्थ यात्रियों की मौत हुई है वह बहुत ही दुखद है… प्रत्येक वर्ष की भांति यह हादसे होने लगे हैं.. जब हम हेलीकॉप्टर का टिकट करते हैं जो रेलवे विभाग की आइटीआरसी को दिया गया है लेकिन चार से पांच महीने का स्लॉट बुक रहता है अब कुछ ही क्षण यात्रा को रह गए हैं यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव में है और अंतिम पड़ाव में ही इस तरीके के हादसे सामने आ रहे हैं ये बेहद ही दुःखद है. सरकार को चाहिए की जो कंपनियां पवन हंस,हिमालियां जो भी कंपनियां है उनको रजिस्टर करें 15 दिनो मे हेलीकाप्टर की वैज्ञानिक तकनीकी से जांच करें.. हेलीकॉप्टर के इंजनों की भी जांच करें हेलीकॉप्टर डबल इंजन चलाने चाहिए जिससे कि अगर एक इंजन बंद हो जाए तो दूसरा इंजन चालू करें … ताकि कोई हादसा ना हो सकेअखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि जो बयान दर्शाया जा रहा है वह केवल 9 सेकंड का है और उसको तोड़ मरोड़ कर दिखाया जा रहा है… उन्होंने मजाकिया तौर पर तंज कर दिया था लेकिन उन्होंने उत्तराखंड के लोगों के लिए नहीं कहा था उत्तराखंड के लिए अखिलेश यादव ने हमेशा सम्मान रखा है जब केदारनाथ जी मैं आपदा आई थी तब उन्होंने 380 करोड़ रूपया पहले कैबिनेट में तत्काल देने का कार्य किया था कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के बयान पर इन्होंने कहा कि भाजपा के लोग उकसाने का काम करते हैं जब खड़गे जी को उकसाया गया तभी उन्होंने यह बयान दिया है..

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment