रामनगर। धनगढ़ी पुल के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कारण पर्यटन सीजन आता है, उसी प्रकार कांग्रेस के लिए केवल चुनाव के समय ही “चुनाव पर्यटन” का सीजन शुरू होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस नेताओं को उत्तराखंड और यहां की जनता की समस्याएं याद आने लगती हैं, जबकि बाकी समय उनका प्रदेश से कोई सरोकार नहीं…
Category: उत्तराखंड
लक्ष्मीपुर माइनर को कवर करने के लिए खोदी गई सड़क को समतल न करने से हो रही लोगों को परेशानी
काशीपुर। सिंचाई विभाग द्वारा लक्ष्मीपुर माइनर को कवर करने के लिए खोदी गई सड़क को अब तक समतल नहीं किया गया है। सड़क पर ईंट, रोड़ी और मिट्टी डालकर छोड़ देने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत विद्यार्थियों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।मोहल्ला कटोराताल पुलिस चौकी के पास मुख्य मार्ग पर माइनर को कवर करने के दौरान सड़क खोदी गई थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से मार्ग उबड़-खाबड़ बना हुआ है।…
विवाहिता ने कराया पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
काशीपुर। विवाहिता ने दहेज लोभी ससुरालयों पर 30 लाख रुपए और स्कॉर्पियो कार की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर, जान से मारने की धमकी देने और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस को दी तहरीर में गिरीताल निवासी एक महिला ने बताया कि उनका विवाह 2 मई 2021 को कोटद्वार निवासी मनीष अग्रवाल से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, सास माया देवी, ससुर पवन कुमार अग्रवाल…
मिशन 2027 के चुनाव को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए कार्यकर्ताओं को टिप्स
काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, काशीपुर में प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आहवान किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, सह प्रभारी भारत भूषण चुग, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा तथा मेयर दीपक बाली सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला…
15 अगस्त तक 13,576 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 15 अगस्त तक 13,576 जरूरतमंद परिवारों को आवास आवंटित किए जाएंगे। इस संबंध में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को योजना के सभी लंबित कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अंतर्गत सभी परियोजनाओं को तय समय में पूर्ण किया जाए और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने…
उत्तराखंड में 8.41 लाख वोट कटने का खतरा, काशीपुर सबसे आगे
देहरादून। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत उत्तराखंड में 8.41 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका जताई गई है। इनमें सबसे अधिक प्रभावित विधानसभा सीट काशीपुर है, जहां आयोग की ‘अनकलेक्टेबल’ श्रेणी में लगभग 30 हजार मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग अब एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहा है। सात जुलाई तक प्राप्त सभी एसआईआर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जाएगा, जिसके बाद 14 जुलाई को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। आयोग के अनुसार जिन…
सीएम धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को किया रवाना, श्रद्धालुओं से उत्तराखंड की संस्कृति का संदेश ले जाने की अपील
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंपावत जनपद के टनकपुर स्थित यात्रा कैंप से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक आस्था, संस्कृति और भारतीय परंपराओं से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से अपील की कि वे भगवान भोलेनाथ के पवित्र धाम के दर्शन…
टनकपुर-श्री हज़ूर साहिब नांदेड़ सीधी रेल सेवा पर सिख समाज ने सीएम धामी का जताया आभार
खटीमा। टनकपुर से महाराष्ट्र स्थित पवित्र तख्त श्री हज़ूर साहिब, नांदेड़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू होने पर सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लोहियाहेड हैलीपेड पर मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तराखंड के श्रद्धालुओं, विशेषकर सिख समाज की यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसके पूरा होने से अब उत्तराखंड एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं को श्री हज़ूर साहिब नांदेड़ की यात्रा पहले की अपेक्षा अधिक सुगमता और सुविधा के साथ करने का अवसर…
ग्राफिक एरा भीमताल में नए अकादमिक ब्लॉक व ऑडिटोरियम का उद्घाटन, सीएम धामी बोले- शिक्षा से संवर रहा युवाओं का भविष्य
भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी पहुंचकर नए अकादमिक ब्लॉक एवं अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल शिक्षा के क्षेत्र में नई ज्योति प्रज्वलित करने के साथ-साथ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक संसाधनों के माध्यम से प्रदेश के युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने…
बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित, 34 ग्रामीण मोटर मार्ग अब भी बंद
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन और सड़क यातायात पर साफ दिखाई दे रहा है। भारी वर्षा के चलते शुक्रवार को भी राज्य के 34 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद रहे, जिससे कई क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे आमजन की परेशानी और बढ़ गई। सड़कें बंद होने के कारण आवश्यक सेवाएं और दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिला चमोली रहा, जहां 10 ग्रामीण मोटर मार्ग…
